आयोजकों ने मंगलवार को घोषणा की कि बचे हुए सभी मैच रायपुर में 65,000 दर्शकों की क्षमता वाले नवनिर्मित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘ सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ब्रेट ली, तिलकरत्ने दिलशान, मुथैया मुरलीधरन के साथ क्रिकेट खेलने वाले पांच देशों के कई और पूर्व दिग्गज इस वार्षिक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जादू बिखेरेंगे. इसमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और मेजबान भारत के पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे. इसका आयोजन देश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है.’ प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘ चूंकि देश में क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रियता वाला खेल है और यहां क्रिकेटरों को आदर्श नायकों के तौर पर देखा जाता है. ऐसे में इस लीग का उद्देश्य सड़कों पर अपने व्यवहार के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की है.’
रोड सेफ्टी सीरीज में भारत नंबर 1 पोजिशन पर
बता दें रोड सेफ्टी सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की टीम दोनों मैच जीतकर टॉप पर है. साउथ अफ्रीका ने एक मैच में एक जीत हासिल कर दूसरे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. श्रीलंका ने 2 में से 1 मैच जीता और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच और वेस्टइंडीज ने दोनों मैच गंवाए थे.
IND VS ENG: एक और हार टीम इंडिया को कर देगी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर, जानिए पूरा समीकरण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ‘सड़क सुरक्षा विश्व श्रृंखला टी20’ के दौरान रायपुर में दिग्गजों की मेजबानी करना गर्व और सम्मान की बात है. उन्होंने कहा, ‘यह एक अद्भुत अवधारणा है कि लोगों को सड़क पर होने वाले खतरे के बारे में जागरूक किया जाये. यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय सड़कों पर हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु होती है.