- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Two Years Ago, The Congress, Who Had Laid The Foundation Stone Of The Plan, Came To Protest The Same.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नामली में 22 फरवरी 2019 को पून्याखेड़ी तालाब योजना का शिलान्यास किया था। मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलेक्टोरेट का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीण किसानों ने अर्धनग्न होकर डेम नहीं बनाने की मांग करते हुए कलेक्टर गोपालचंद्र डाड को ज्ञापन दिया। इस दौरान राजेश भरावा, वीरेंद्रसिंह सोलंकी, यास्मीन शेरानी, डीपी धाकड़, निजामउद्दीन काजी, दिलीप राम मंडलोई, दिलीपसिंह राठौर, सुरेशचंद्र शर्मा मौजूद रहे।
6.17 घन मीटर जल भराव होगा
आम्बा की सीमा अंतर्गत घणावा पथवारी पर जल संसाधन विभाग ने डेम निर्माण प्रस्तावित किया है। बांध की अधिकतम ऊंचाई 20.90 मीटर तथा जल भराव क्षमता 6.17 घन मीटर प्रस्तावित है। जिसमें ग्राम पंचायत आम्बा को लाभ नहीं है, बल्कि आम्बा के मजरे गांव लांबाखोरा, जामू डाबरा, बखतपुरा, बामंनघाटी, गड़ीनाल, कुंडाल, माता की धार डूब में जा रहे हैं।
500 से ज्यादा मकान डूब क्षेत्र में
पूर्व सरपंच कलजी सिघाड़ ने बताया डेम में जल संसाधन विभाग द्वारा गलत सर्वे किया। जाम्बुडबरा, लांबा खोरा, बामंघाटी, भूरी घाटी माता की धार, बखतपुरा व आम्बा लाभांवित गांव में दिखाया गया है, जबकि आम्बा को छोड़कर सभी डूब में जा रहे हैं। 500 से ज्यादा मकान पूरी तरह नष्ट हो जाएंगे। कृषि भूमि भी पूरी तरह से डूब में जाएगी। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश है।
किसानों के समर्थन में आए हैं
^किसानों की परेशानी को देखते हुए हम उनके समर्थन में आए हैं। जहां डेम बन रहा है वहां 500 से ज्यादा किसानों की जमीन व मकान डूब क्षेत्र में जा रहे हैं। डूब क्षेत्र में किसानों की जमीन व मकान नहीं जाएं ऐसे स्थान का चनय कर आस-पास के दूसरे क्षेत्र में डेम बनाया जाए, यह हमारी मांग है।
राजेश भरावा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष