चेन लूट का फुटेज वायरल: पैदल आए बदमाश ने आगे आकर मारा झपट्‌टा, खींची चेन, स्टाइल सिरफिरे नशेड़ी जैसी

चेन लूट का फुटेज वायरल: पैदल आए बदमाश ने आगे आकर मारा झपट्‌टा, खींची चेन, स्टाइल सिरफिरे नशेड़ी जैसी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला से चेन लूट करता युवक, सामने से लड़ता हुआ दिख रहा, उसके वारदात का तरीका उसे पेशेवर नहीं बता रहा है

  • झांसी रोड पुलिस ने नशे के स्पॉट पर की लुटेरे की तलाश
  • नहीं मिला फुटेज में दिखा संदेही

मंगलवार शाम महिला से चेन लूटने वाले बदमाश का फुटेज बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदमाश का स्टाइल पेशेवर लुटेरों जैसा नहीं है। इसने महिला के सामने आकर आगे से गले पर हाथ डालकर चेन खींची है। स्टाइल से पुलिस को यह कोई सिरफिरा या नशेड़ी लग रहा है। मंगलवार रात पुलिस ने झांसी रोड सहित आसपास के स्मैक, शराब के अड्‌डों पर दबिश दी है, फिलहाल फुटेज में दिख रहा संदेही नहीं मिला है। पुलिस को एक मुखबिर ने फुटेज से मिलते जुलते आदमी का नाम बताया है, लेकिन वह भी अभी घर पर नहीं मिला है।

यह है घटना

झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित गड्‌ढा वाला मोहल्ला निवासी पुष्पा राजपूत मंगलवार शाम अपनी बेटी के साथ पानी की टिक्की पीने के लिए अपने मोहल्ले के कॉर्नर पर आई थीं। जब वह पानी की टिक्की पीने के बाद वापस घर लौट रही थीं तभी पीछे से पैदल आए एक युवक ने महिला के गले पर झपट्‌टा मारा और चेन लूटकर भाग गया। बदमाश बाहर मुख्य मार्ग की तरफ भागा है। महिला ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। लूटी गई चेन 50 हजार रुपए की बताई गई है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज वायरल

बुधवार सुबह से लूट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चाट के ठेला के बाद से युवक महिला के पीछे लगा। जैसे ही वह गली में पहुंची युवक सामने आया और गले पर हाथ मारा। महिला की बेटी घबराकर पीछे की तरफ भागी। महिला ने लुटेरे के हाथ भी पकड़े, लेकिन वह झटका देकर चेन लूट ले गया।

तरीका नशेड़ियों की तरह

झपट्‌टामारों का जो तरीका होता है वह पीछे से तेजी से आते हैं। पीछे से ही झपट्‌टा मारकर चेन, मोबाइल या पर्स लूटकर ले जाते हैं। पर इस वारदात में तरीका अलग है। सामने आकर चेन खींची है। लुटेरे ने चेहरा भी नहीं छिपाया है। पुलिस की माने तो तरीका ऐसा लग रहा है जैसे कोई सिरफिरा है नशेड़ी हो। इसी आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।



Source link