नई टाटा सफारी कैप्टन सीट के अलावा एक स्पेशल फीचर्स के साथ आई हैं, जिसे टाटा बॉस मोड कहता है. को-ड्राईवर के पीछे 2nd रो-पैसेंजर, को-ड्राईवर को परेशान किए बिना, अपनी सहूलियत के अनुसार को-ड्राईवर की सीट से अपनी सीट की दूरी को एडजस्ट कर सकता है. यह सुविधा 2nd रो-पैसेंजर के हाथों में कंट्रोल देती है, जिससे उसे बॉस-जैसा फील होता है.