मामला कुरान की कसम दिलाने का: तुलसी सिलावट बोले – कांग्रेस बची नहीं है बाबा, उनके पास झूठ बोलने और कसम दिलाने के अलावा कुछ नहीं बचा है

मामला कुरान की कसम दिलाने का: तुलसी सिलावट बोले – कांग्रेस बची नहीं है बाबा, उनके पास झूठ बोलने और कसम दिलाने के अलावा कुछ नहीं बचा है


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्री तुलसी सिलावट ने भी कुरान की कसम खिलवाने वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

किस कांग्रेस की बात कर रहे हो, कांग्रेस तो धरातल में जा चुकी है। कांग्रेस के पास झूठ बोलने और कसम दिलाने के अलावा बचा क्या है। यह बात जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट बुधवार को कही। सिलावट ने पूछा – कांग्रेस के पास बचा क्या है, आप बात कीजिए भारतीय जनता पार्टी की, आप बात कीजिए मुख्यमंत्री की, बात कीजिए शिव और ज्योति की।

कांग्रेस नेता द्वारा कुरान की कसम दिलाने के मामले में मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बची नहीं है रे बाबा..। कांग्रेस झूठ बोलती है। कांग्रेस के पास कसम दिलाने के अलावा कुछ बचा नहीं है। अब किसी चुनाव में कांग्रेस के नेता नहीं जीत पाएंगे, क्योंकि अब कांग्रेस पार्टी धरातल में चले गई है। प्रदेश में शिव और ज्योति ही विकास की नई इबारत लिखेंगे।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे उनके प्रमाण की जरूरत नहीं है। जनता ने जो मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाई और मुझे जो आशीर्वाद दिया, यह उस बात का प्रमाण है। विधानसभा उपचुनाव की लड़ाई साधु और शैतान की थी। बात दें कि मुस्लिम बाहुल इलाके में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल द्वारा पार्षद पद के उम्मीदवारों को कुरान की कसम दिलाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था।



Source link