Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

सहकारी बैंक का कारनामा: महिला के खाते से फर्जी तरीके से पहले 49 हजार कैश निकाले, फिर 2 लाख 20 हजार रुपए किसी अन्य खाते में कर दिए ट्रांसफर

Madhya Pradesh Samachar10/02/2021
सहकारी बैंक का कारनामा: महिला के खाते से फर्जी तरीके से पहले 49 हजार कैश निकाले, फिर 2 लाख 20 हजार रुपए किसी अन्य खाते में कर दिए ट्रांसफर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • First, 49 Thousand Cash Was Withdrawn From The Woman’s Account In A Fake Way, Then Transferred 2 Lakh 20 Thousand Rupees To Another Account.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला सहकारी बैंक टीकमगढ़ 

  • शिकायत की तो 1 लाख 90 हजार रुपए महिला के खाते में किए जमा
  • अब 80 हजार नहीं देने के लिए बनाया जा रहा शिकायत लेने का दबाव

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा टीकमगढ़ के बैंक कर्मचारियों द्वारा फर्जी तरीके से एक महिला के खाते से 49 हजार रुपए नकद और 2 लाख 20 हजार ट्रांसफर करने का मामला उजागर हुआ है। इस पूरे मामले की शिकायत खाता धारक महिला ने की तो बैंक कर्मचारियों ने आनन-फानन में 1 लाख 90 हजार रुपए की राशि वापस खाते में जमा कराई। शेष 80 हजार रुपए की राशि न देने के लिए बैंक कर्मचारियों द्वारा महिला पर दबाव बनाया जा रहा है।
दिगौड़ा के मऊ बुजुर्ग खास गांव की रहने वाली पूजा घोष ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की है। जिसमें पूजा ने बताया कि परिवार के लोग खाते से रुपए निकालने के लिए दबाव बनाते रहते थे। उन्हें जमा राशि नहीं देने पर प्रताड़ित करते थे। इस वजह से पूजा अलग रहने लगी। पुरानी पासबुक गुम जाने पर नई पासबुक बनवाई। दिसंबर में खाता चैक किया तो उसमें से 49 हजार रुपए कैश निकाले गए और 2 लाख 70 हजार रुपए अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए। बैंक कर्मचारियों से पूछा तो फर्जी तरीके से आहरण और ट्रांसफर की गई राशि के बारे में वे कोई जवाब नहीं दे सकें। इसके बाद पूजा ने कलेक्टर से मामले की शिकायत की।
शिकायत के बाद आनन-फानन में 1 लाख 90 किए ट्रांसफर
पीड़ित महिला पूजा ने जब मामले की शिकायत 181 पर की तो आनन-फानन में बैंक कर्मचारियों ने 1 लाख 90 हजार रुपए की राशि वापस उसके खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद खाते को होल्ड कर दिया। जब महिला रुपए निकालने गई तो होल्ड होने के चलते खाते में जमा राशि नहीं निकल सकी। वही शेष 80 हजार रुपए की राशि अभी भी बैंक द्वारा जमा नहीं की जा रही है। महिला और उसके परिजनों पर शिकायत वापस लेकर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

आरोपी बैंक अधिकारी रच रहे कहानी
परिवार के सदस्य रविंद्र सिंह घोष ने बताया कि पूजा अपनी मां वंदना के साथ बैंक रुपए निकालने नहीं गई थी। 13 नवंबर 2020 को खाते से रुपए निकाले गए और इससे पहले 4 नवंबर को पूजा घर से चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक अधिकारी द्वारा खाते से निकाले गए रुपए को जमा नहीं करने के कारण जान बूझकर झूठ बोला जा रहा है। अगर साथ में दोनों बैंक गई हो तो बैंक द्वारा उनके सीसीटीवी फुटेज जारी किए जाएं। जिससे स्पष्ट हो जाएगा। उनके हस्ताक्षर का भी मिलान किया जाए।

मां ने जमा किए 1 लाख 20 हजार
सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजर अब्दुल सईद ने कहा कि खाते से रुपए निकालने का प्रकरण मां-बेटी का है। दोनों साथ में रुपए निकालने आई थी। जब खाते से कैश निकाला गया और ट्रांसफर किए गए तब दोनों साथ में आई थी। इसके बाद ही उसके खाते से आहरण और ट्रांसफर किए गए। दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ है। 1 लाख 20 हजार रुपए उसकी मां ने जमा कर दिए है। अब 80 हजार रुपए वह जमा करेगी तो डाल देंगे। प्रकरण चल रहा इस कारण होल्ड किया गया।



Source link

Tagged .lakh, account holder, bank employees, bankemployees, District Cooperative Central Bank Limited Branch, Rs lakh, Thousand, thousand rupees, tikamgarh, TRANSFER

Post navigation

⟵ वैक्सीनेशन का वीआईपी डे: जेएएच सेंटर पर कमिशनर, आईजी, कलेक्टर, एसपी, निगमायुक्त समेत कई अफसरों ने लगवाई वैक्सीन
IND VS ENG: इस क्रिकेटर का दावा- भारत दूसरा टेस्ट हारा तो विराट कोहली छोड़ देंगे कप्तानी!– News18 Hindi ⟶

Related Posts

विधायक के निवास पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष, जैन ने गिरधर लालजी सरकार का चित्र भेंट किया – Sagar News
विधायक के निवास पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष, जैन ने गिरधर लालजी सरकार का चित्र भेंट किया – Sagar News

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार को सागर प्रवास के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन के निवास…

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले तहसीलदार:  मंत्री परिषद के प्रस्ताव को वापस लेने की रखी मांग; न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन का कर रहे विरोध – Ratlam News
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले तहसीलदार: मंत्री परिषद के प्रस्ताव को वापस लेने की रखी मांग; न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन का कर रहे विरोध – Ratlam News

चैतन्य काश्यप से मिले तहसीलदार राजस्व अधिकारियों द्वारा न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा…

Yellow mosaic on soybean crop, army worm outbreak on maize crop increases concern | सोयाबीन की फसल पर पीला मोजेक, मक्का की फसल पर आर्मी वार्म कीट के प्रकोप से बढ़ी चिंता
Yellow mosaic on soybean crop, army worm outbreak on maize crop increases concern | सोयाबीन की फसल पर पीला मोजेक, मक्का की फसल पर आर्मी वार्म कीट के प्रकोप से बढ़ी चिंता

रतलाम18 मिनट पहले कॉपी लिंक कृषि अफसरों ने निरीक्षण किया तो किसानों ने की शिकायत, कीटनाशक छिड़काव की सलाह दी…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories