- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Daytime Mercury Rose 2.8 Degrees And Nighttime 1.9 Degrees; Maximum Temperature Above Normal After 5 Days
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाेपाल5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दोपहर में बादलों के कारण चांदी सा चमका बड़ा तालाब
- रात में 9.30 डिग्री पर रहा, दिन में 29.3 डिग्री तक पहुंचा तापमान
हवा का रुख बदलते ही शहर में माैसम का मिजाज फिर बदल गया। दिन के तापमान में 2.8 और रात में 1.9 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन में धूप के बीच हल्के बादल भी छाए रहे। शहर में पांच दिन बाद दिन में पारा सामान्य से ऊपर पहुंच सका। इससे पहले 4 फरवरी काे दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा था। मंगलवार काे दिन का तापमान 29.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था।
दाेपहर हाेने से आधा घंटे पहले ही पारा 26 डिग्री के करीब पहुंच चुका था। शाम ढलने के बाद भी यह सामान्य के आसपास बना रहा। रात का तापमान 9.8 डिग्री रहा। 24 घंटे में इसमें 1.9 डिग्री इजाफा हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा उत्तरी से बदलकर दक्षिणी हाे गई।
शाम को… 26.60 तापमान के बीच सोने सा दमक उठा

आगे राहत के आसार
- फिलहाल इस हफ्ते शहर में तेज ठंड से राहत मिल सकती है। रात का पारा 100 पार जा सकता है।
- बुधवार को दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
दिन में पारे की चाल
