टीआई की जिस ड्रायवर ने की थी शिकायत: उसी पर निकले 8 प्रकरण, भतीजा भी थाने का हिस्ट्रीशीटर – Indore News

टीआई की जिस ड्रायवर ने की थी शिकायत:  उसी पर निकले 8 प्रकरण, भतीजा भी थाने का हिस्ट्रीशीटर – Indore News



इंदौर में विजयनगर टीआई की कमिश्नर से अहमदाबाद के बीजेपी नेता के ड्रायवर ने शिकायत की थी। बीजेपी नेता के लिए इंदौर के मंत्री के यहां से वरिष्ठ अफसरों को कॉल गया। इस मामले में जब पुलिस ने शिकायतकर्ता की जानकारी निकाली तो उस पर 8 मामले दर्ज मिले। वहीं श

.

कमिश्नर संतोष सिंह के पास ड्रायवर राघवेन्द्र रघुवंशी निवासी चित्रा नगर पहुंचा था। उसने बताया था कि 17 सितंबर की रात में में वह अपने घर के पास रिंगरोड से कार लेकर जा रहा था। तभी पेशाब करने रुका तो वहां पर विजयनगर टीआई चंद्रकांत पटेल अपने ड्रायवर के साथ यहां जीप से पहुंचे ओर पूछताछ कर उसके साथ मारपीट की। वही उसे अपशब्द कहते हुए थाने ले जाने की बात कही। राघवेन्द्र से पूरा नाम पता पूछकर कहां कि मालिक अहमदाबाद में रहता है तो उससे बात करवा देना। राघवेन्द्र के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया।

लेकिन बाद में राघवेन्द्र ने इस मामले में अपने सेठ से बात की। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बात की ओर राघवेन्द्र को शिकायत लेकर कमिश्नर के पास भेजा। उन्होंने डीसीपी के मामले को भेजा और जांच एसीपी आदित्य पटोले को सौंपी। उन्होंने आवेदन की जांच शुरू की। जिसमें राघवेन्द्र की जानकारी निकाली तो उस पर ही करीब 8 अपराध मिले। जिसमें शराब पीने,मारपीट और अनुसूचित जाति के शब्दों के उपयोग करने के मामले निकले है।

यह है प्रकरण आपराधिक रिकॉर्ड (राघवेन्द्र सिंह पिता हरीसिंह रघुवंशी, पता 97 चित्रा नगर इंदौर)

  • 177/2008 धारा 279,337 भादवि थाना परदेशीपुरा इंदौर
  • 134/2010 धारा 13 जुआ एक्ट थाना एमआईजी इंदौर
  • 553/2011 धारा 13 जुआ एक्ट थाना विजय नगर इंदौर
  • 912/2016 धारा 13 जुआ एक्ट थाना विजय नगर इंदौर
  • 608/2021 धारा 324,323,294,506,34 भादवि, 3(1)(द),3(2)(va) एससी एसटी एक्ट थाना बासौदा शहर जिला विदिशा
  • 23/2023 धारा 279,337,338 भादवि थाना साँची जिला रायसेन और दो रास्ते में शराब पीने के मामले दर्ज है।

भतीजा सलमान लाला का साथी राघवेन्द्र रघुवंशी के भतीजा सौरभ रघुवंशी है। वह विजयनगर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि सौरभ कुछ दिन पहले मारे गए बदमाश सलमान लाला का साथी है। उसका पुलिस इलाके में जुलूस भी निकाल चुकी है। हालांकि पुलिस अफसरों तक इन प्रकरणों की जानकारी भेजी गई है। उसे भी जांच में शामिल किया गया है।



Source link