भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल को किया याद: मोघे बोले – एक समय ऐसा था, जो कांग्रेस से जुड़ा वही असली देशभक्त, आज कांग्रेस की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, कांग्रेस को इस पर चिंतन करना चाहिए

भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल को किया याद: मोघे बोले – एक समय ऐसा था, जो कांग्रेस से जुड़ा वही असली देशभक्त, आज कांग्रेस की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, कांग्रेस को इस पर चिंतन करना चाहिए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Pandit Deendayal Upadhyay 53rd Death Anniversary; Tributes Paid By BJP Workers In Madhya Pradesh Indore

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

हर किसी को अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए, यह अच्छी बात है। देश हो चाहे प्रदेश हो, विपक्ष की भूमिका मजबूत होनी चाहिए। वे आयोजन कर रहे हमें इसका दुख नहीं प्रसन्नता है। एक समय कांग्रेस की देश के भीतर ऐसी स्थिति थी कि एक समय यह माना जाता था कि जो देशभक्त है वह कांग्रेसी है। आज कांग्रेस की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, कांग्रेस को इस पर चिंतन करना चाहिए। वे अपना काम करें, यह अच्छी बात है। यह बात नगरी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने कही।

पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

वे भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि के मौके पर दीनदयाल उपाध्याय उपवन पहुंचे थे। जहां मंत्री तुलसी सिलावट, कृष्ण मुरारी मोघे, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, बीजेपी के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन से जुड़ी संघर्ष यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। बीजेपी के कार्यकर्ता दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रहे हैं।

भंवरकुआं स्थित दीनदयाल उपवन पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं से सहयोग निधि भी ली गई। पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने इसकी शुरुआत की और फिर यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी समर्पण करते हुए रसीद कटवाई। इस मौके पर मोघे ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि भी शुरुआत में करीब 5 करोड़ रुपए जमा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मोघे ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीति, विदेश नीति, अंत्योदय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हो, इन सभी के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे। पंडित दीनदयाल के ऊपर रिसर्च हो रही हैं। ग्वालियर के प्राेफेसर गोविंद शर्मा ने ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी में गांधी, लोहिया और दीनदयाल के ऊपर एक पेपर सम्मिट किया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें नमन किया।



Source link