Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
करीब दो साल तक दुष्कर्म होने के बाद लड़की ने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। – प्रतीकात्मक फोटो
- लड़की का आरोप- दुष्कर्म का पता चलने के बाद माता-पिता ने भी छोड़ दिया
भोपाल में प्यार में धोखा खाने के बाद एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाए कि शादी करने का वादा करके आरोपी ने दो साल तक दुष्कर्म किया। अब कहता है कि ज्यादा पीछे पड़ी तो जान से मरवा दूंगा। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कोलार में रहने वाली 29 वर्षीय पीड़िता पढ़ाई के लिए प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। उसने पुलिस को बताया कि वह यहां पर अपने भाई बहनों के साथ रहती है। उनकी पढ़ाई के साथ वह खुद भी पढ़ाई करती है। घर चलाने के लिए वह जॉब भी करती है। वर्ष 2018 में कोलार में एक परिचित के यहां शादी के दौरान एक दोस्त के माध्यम से टीटी नगर में रहने वाले दीपक बंजारी से दोस्ती हो गई थी।
उसके बाद उनकी फोन पर बात होने लगी और वे आपस में मिलने लगे। लड़की ने आरोप लगाए कि 23 नवंबर 2018 में वह घर पर अकेली थी। उसके भाई बहन गांव गए हुए थे। इसी दौरान दीपक घर पर आया। उसने प्यार भरी बातें की और उससे जबरन दुष्कर्म किया। मना करने पर बोला डरती क्यों हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं और शादी करूंगा। इसके बाद वह लगातार ज्यादती करता रहा।
माता-पिता से भी दोनों ने बात की
लड़की ने आरोप लगाए कि दीपक ने उसके कहने पर उसके और अपने माता-पिता से शादी की बात की। इसके बाद उसे लगा कि वह शादी करेगा। अंतिम बार दीपक ने 2 जनवरी 2021 को उससे दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर बोला। तुम्हारे कहने पर मैंने मम्मी-पापा से भी बात की है, लेकिन अब मुझे शादी नहीं करना है। अगर ज्यादा परेशान करोगी तो जान से मरवा दूंगा। इसके बाद वह गायब हो गया। उसका फोन भी बंद हो गया। परेशान होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
माता-पिता ने भी छोड़ दिया
लड़की ने आरोप लगाए कि दीपक के गायब होने पर उसने माता-पिता को दुष्कर्म किए जाने की बात बता दी। इसके बाद से माता-पिता ने भी उससे संबंध तोड़ दिए। अब उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उसने जान से मारने की धमकी भी दी है। उसे डर है कि कहीं दीपक उसकी हत्या न करवा दे।