India vs England: संजय मांजेकर के निशाने पर विराट कोहली, कहा-टॉस हारने के बावजूद धोनी दिलाते थे जीत– News18 Hindi

India vs England: संजय मांजेकर के निशाने पर विराट कोहली, कहा-टॉस हारने के बावजूद धोनी दिलाते थे जीत– News18 Hindi


नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में भारत के सफलतम कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के खिलाफ पहला मुकाबले हारने के बाद आलोचकों के निशाने पर हैं. चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने भारत को 227 रनों के अंतर से हराया. भारत की धरती पर यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है जबकि टीम इंडिया चेन्नई के मैदान पर 22 साल बाद हारी है. दूसरी ओर भारतीय कप्तान कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया लगातार चौथा मैच हारी है. इसके बाद से ही कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा है कि कई मामलों में कोहली को समझना मुश्किल हो जाता है.

मैच के बाद कई लोगों ने मैच गंवाने का कारण टॉस हारने को बताया. इस पर संजय मांजेकर का कहना है, ‘जब आप कुछ पहलुओं को देखते हैं तो यह स्पष्ट होता है कि भारत में कहां कमी थी और टीम ने कहां मौका गंवाया. यह टॉस के साथ शुरू हुआ जो महत्वपूर्ण था लेकिन भारत पहले भी टॉस हारता रहा है. लेकिन धोनी टॉस हारने के बाद भी मैच जीतते रहे हैं. इसलिए इसे बहाना नहीं माना जा सकता है.’

पहले टेस्ट मैच के दौरान मांजेकर ने कोहली की कप्तानी की तुलना वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स से की थी. हालांकि मैच हारते ही मांजेकर से स्वर बदल गए. उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि भारत की रणनीति खराब थी या उनसे कोई बहुत बड़ी चूक हुई है. मुझे लगता है कि टीम का चयन सही था. लोग कुलदीप यादव के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि शाहबाज नदीम ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की. मुझे लगता है कि मैच के कुछ हिस्‍सों में वाशिंगटन सुंदर ने गलत लाइन पर गेंदबाजी की शुरुआत की. वह ऑफ स्‍टंप के बाहर जब भी गेंदबाजी करते हैं तो बल्‍लेबाजों को मुश्किल में डालने में सफल रहते हैं. यही वो जगह रही जहां विराट कोहली की रणनीति और उनके टीम चयन को समझना थोड़ा मुश्किल है.’

यह भी पढ़ें:

India vs England: चेन्नई की पिच पर जोफ्रा आर्चर बोले-इससे खराब विकेट नहीं देखी

Wasim Jaffer Controversy: वसीफ जाफर को मिला अनिल कुंबले का साथ, पूर्व कप्तान बोले-अच्छा किया

मांजेकर भारतीय स्पिनर्स से भी निराश दिखे. उन्होंने कहा, ‘भारत ने तीन स्पिनरों के साथ उतरा. आपके पास आर अश्विन थे, जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन शाहबाज नदीम से भारी निराशा हुई. उनसे यह उम्मीद की जा रही थी कि जडेजा की तरह वह टर्निंग पिच पर हवा में सटीक और तेज गेंदबाजी करेंगे. वाशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रदर्शन के बाद थोड़ा निराश किया, इसलिए जब आप आक्रमण को देखते हैं, तो यह घर पर होने वाला सामान्य स्पिन आक्रमण नहीं था.”





Source link