Brad Hogg ने माना- 10 साल में दुनिया के बेस्ट ओपनर बन सकते हैं Shubman Gill

Brad Hogg ने माना- 10 साल में दुनिया के बेस्ट ओपनर बन सकते हैं Shubman Gill


मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने टीम इंडिया के युवा ओपनर शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है. ब्रैड हॉग का कहना है कि अगले 10 साल में शुभमन गिल का नाम दुनिया के बेस्ट टेस्ट ओपनरों में होगा. 

ब्रैड हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘शुभमन गिल में सबसे खास बात है कि वह शॉर्ट बॉल के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाते हैं. ऑस्ट्रेलिया में मुझे उन्होंने अपने खेल से प्रभावित किया है. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शुभमन गिल को शॉर्ट बॉल से परेशान करना चाहा, लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं घबराए.’ 

पूर्व दिग्गज चाइनामैन गेंदबाज ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में शॉर्ट बॉल के खिलाफ शुभमन गिल पहले से ही हुक शॉट के लिए तैयार थे और उनमें सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज बनने के गुण हैं. अगले 10 साल में शुभमन गिल दुनिया के बेस्ट टेस्ट ओपनरों में से एक होने जा रहे हैं. शुभमन गिल के पास सभी शॉट्स हैं.’

India और England के बीच 5 बड़े विवाद, जब बीच मैदान पर आपस में भिड़ गए खिलाड़ी

बता दें कि शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 91 रन बनाकर भारतीय टीम की जीत की नींव रखी थी. गिल ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में अपना डेब्यू किया था. गिल ने ऑस्ट्रेलिया में 3 टेस्ट मैचों में 51.80 की औसत से 259 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. चार मैचों की सीरीज के दौरान भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे. जिस कारण भारत की ओर से सीरीज में पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था. भारत पहले एडिलेड टेस्ट में अपने टेस्ट इतिहास के न्यूनतम स्कोर (36) पर आउट हो गया था. इसके बाद भारत अविश्वसनीय वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में कामयाब रहा.

इस मैच को जीतकर भारत ने 33 साल से गाबा के मैदान पर चलते आ रहे ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोक दिया था. साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी बार 2-1 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा भी किया था. शुभमन गिल ने मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे घातक गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बरसाए.

 





Source link