- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Farmer Leader Rahul Raj Resigns As MP President Of National Farmers Labor Organization, Says Rail Will Stop 18 In Vidisha
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
किसान नेता 18 फरवरी को विदिशा में रोकेंगे ट्रेन
- मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री को सदबुद्धि के लिए करेंगे उपवास
- कांग्रेस नेताओं को दी चेतावनी, कहा किसान आंदोलन करेंगे तो मरी हुई कांग्रेस के ताबूत में आखरी कील साबित होगी
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज ने गंभीर आरोप लगा अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को भोपाल में प्रेसवार्ता में राहुल राज ने सरदार वीएम सिंह पर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। राहुल राज ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आंदोलन को वापस लेना एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। यह निर्णय वीएम सिंह ने बिना चर्चा के स्वंय लिया और जब आंदोलन एक निर्णायक मोड़ पर है ऐसा करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसान हित से आगे स्वहित को रखने वाले लोगों के साथ काम करना गवारा नहीं है। इसलिए पूरी टीम राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन छोड़ रही है और मैंने अपने पद व संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राहुल राज ने कहा कि अब वह संयुक्त किसान मोर्चा के सिपाही के रूप में काम करेंगे।
18 को विदिशा में रोकेंगे रेल
संयुक्त किसान मोर्चा ने देश में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रैक रोको अभियान का आह्वान किया है। इस पर राहुल राज ने कहा कि पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। वह विदिशा में रेल रोको अभियान में शामिल होंगे।
कृषि मंत्री की सद्बुद्धि के लिए करेंगे उपवास
राहुल राज ने मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि मंत्री ने किसानों को दलाल, देशद्रोही बताया था। हाल ही में किसानों को सद्बुद्धि के लिए उपवास रखने और आंदोलन वापस लेने के बयान दिए थे। इस पर राहुल राज ने कहा कि वे 15 फरवरी को उपवास कर चूनाभट्टी स्थित शिव मंदिर में कमल पटेल की सद्बुद्धि लिए प्रार्थना करेंगे।
कांग्रेस को दी चेतावनी
राहुल राज ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की टीम में शामिल किसान नेता शिवकुमार के खिलाफ उनके गृह जिले में भाजपा किसान मोर्चा अभियान चला रहा है। इसमें कांग्रेस के नेता भी शामिल हो गए। कांग्रेस के कई नेता भी शिवकुमार के खिलाफ टीका टिप्पणी कर रहे हैं। राहुल राज ने कहा कि यदि कांग्रेस किसानों के खिलाफ हल्की बयानबाजी बंद नहीं करती है तो किसान को मजबूरन कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन चलाना पड़ेगा। जो मरी हुई कांग्रेस के ताबूत में आखरी कील साबित होगा।