Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बाइक से ले जा रहा था, पुलिस ने जांच में पकड़ा
बाइक से पिसा हुआ डोडाचूरा ले जाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने धामनोद से युवक को बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम जरनैल सिंह निवासी रधान निवासी रंधान पोस्ट ददियाला नजरा जिला गुरदासपुर (पंजाब) हाल मुकाम 8 लाइन निर्माण कैम्पस (धामनोद) बताया।
पुलिस ने कब्जे से 3.500 ग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा और बाइक जब्त की। पूछताछ में उसने डोडाचूरा मलेनी नदी के पास जीत होटल के मालिक पप्पी उर्फ शाकिर पिता मजीद खान निवासी हसन पालिया से खरीदना बताया। पुलिस ने होटल पर दबिश दी। पुलिस ने वहां से 1 किलो डोडाचूरा, डोडाचूरा पिसने की मिक्सर मशीन व इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जब्त किया। जबकि वहां शाकिर नहीं मिला।
पहले भी तस्करी में पकड़ा जा चुका है आरोपी
थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जनरैल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन तक रिमांड पर रखने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया पिसा हुआ डोडाचूरा देने वाला आरोपी शाकिर पूर्व में भी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ा जा चुका है।