मेयर-इन-कौंसिल की आज, हो सकते हैं कई निर्णय: BRTS सहित विभिन्न मुद्दों पर होगा मंथन, शामिल होंगे जनप्रतिनिधि – Indore News

मेयर-इन-कौंसिल की आज, हो सकते हैं कई निर्णय:  BRTS सहित विभिन्न मुद्दों पर होगा मंथन, शामिल होंगे जनप्रतिनिधि – Indore News



मंगलवार को मेयर-इन-कौंसिल की मीटिंग होना है। दोपहर 3 बजे निगम मुख्यालय स्थित महापौर सभागृह में ये मीटिंग होगी, जिसमें BRTS सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया जाएगा और जरूर निर्णय लिए जाएंगे। मीटिंग में कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

.

मीटिंग में ‌मुख्य रूप से इन विषयों पर होगा मंथन

  • अगस्त 2022 से मार्च 2024 तक पारित एमआईसी संकल्प पर की गई कार्र‌वाई की समीक्षा।
  • निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक बीआरटीएस पर आरआरसी मीडियन सेंट्रल डिवाईडर बनाने के संबंध में।
  • जोन अंतर्गत विभिन्न चिह्नित क्षतिग्रस्त रास्तों पर डामर पेंचवर्क/रि-सर्फेसिंग काम की तकनीकी, प्रशासकीय और निविदा आमंत्रण की स्वीकृति के संबंध में।
  • जोन क्रमांक 14 वार्ड क्रमांक 85 के अंतर्गत अक्षत गार्डन से सिरपुर टावर गेट नंबर 2 तक मेन रोड का निर्माण करने के संबंध में।
  • निगम स्वामित्व की पार्किंग की पांच वर्ष के लिए पीपीपी मोड पर प्राप्त अधिकतम दर स्वीकृति के संबंध में।
  • महापौर पास योजना के अंतर्गत जारी किए जा रहे सिटी बस यात्री मासिक पास (प्री-पेड कार्ड और मोबाइल पास) में जुलाई 2025 और अगस्त 2025 में दिए गए रियायत के व्यय की प्रतिपूर्ति एवं बजट मद में राशि पुनर्विनियोग करने के संबंध में।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 की तैयार बैलेंस।
  • शीट को लेकर मेयर-इन-कौंसिल से सक्षम स्वीकृति भिजवाने के संबंध में।



Source link