दोस्ती में दिया धोखा: बेटी की हत्या की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजता था

दोस्ती में दिया धोखा: बेटी की हत्या की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजता था


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सबसे पहले महिला ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की थी, एसपी के हस्तक्षेप के बाद विश्वविद्यालय थाना में हुई FIR

  • 44 दिन पुणे में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
  • विश्वविद्यालय थाना में हुई FIR

बेटी की हत्या की धमकी देकर महिला से उसके ही दोस्त ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। अपने साथ उसे पुणे ले गया। यहां 44 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजता था। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसपी ग्वालियर से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

डबरा के भितरवार रोड निवासी एक 35 वर्षीय महिला नौकरी के सिलसिले में ग्वालियर शहर आई थी। साथ में उसकी एक 7 साल की बेटी थी। विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र स्थित राजीव आवास योजना के मकान में उसने किराए पर घर ले लिया। पास ही रहने वाले विशाल चौरसिया से इस दौरान उसकी दोस्ती हो गई। एक दिन विशाल घर में आया और उसने बेटी की हत्या की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के समय और उसके बाद महिला का न्यूड वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला के साथी शारीरिक शोषण किया।

44 दिन पुणे में रखा

5 दिसंबर को आरोपी विशाल महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ पुणे ले गया। यहां 44 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला विरोध करती तो बेटी के गले पर हाथ रखकर उसे दबाने की धमकी देता था। इसके बाद 18 जनवरी को वह ग्वालियर वापस लेकर आया। यहां स्टेशन के पास लक्ष्मी गेस्ट हाउस में रखकर दुष्कर्म किया। गेस्ट हाउस से मौका देखकर महिला भाग कर अपने ससुराल डबरा पहुंची। यहां कुछ दिन सहमी रही फिर पति को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।



Source link