Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की क्रमिक भूख हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। दूसरे दिन गौरव दुबे, अरविंद शर्मा, गौरव संत, इमरान खान, आशाराम मीणा, योगेश पाल, राजेश बंतोड़िया, अखिल शर्मा सुबह 10 से शाम 7 बजे तक भूख हड़ताल पर रहे। गार्ड एसोसिएशन सचिव केसी गोयल, महेंद्र सिंह सिसोदिया, विकास बडोले, विनय सिंह, माया यादव व शिवनाथ बघेल, जेके वर्मा, हितेश शाह ने समर्थन दिया। मंडल मंत्री बीके गर्ग, अध्यक्ष रफीक मंसूरी, अतुल राठौर, सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज, चंपालाल गढ़वानी, हिमांशु पेटारे, संजय कुमार, राजेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।