वैक्सीनेशन: मध्यप्रदेश में फ्रंट लाइन वर्कर्स के चौथे दिन 39 प्रतिशत हुआ वैक्सीनेशन, इंदौर में 4554 और भोपाल में 2621 को लगा वैक्सीन

वैक्सीनेशन: मध्यप्रदेश में फ्रंट लाइन वर्कर्स के चौथे दिन 39 प्रतिशत हुआ वैक्सीनेशन, इंदौर में 4554 और भोपाल में 2621 को लगा वैक्सीन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • In Madhya Pradesh, 39 Percent Vacancy Occurred On Fourth Day Of Front Line Workers, 4554 In Indore And 2621 In Bhopal

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में फ्रंट लाइन वर्कर्स के पिछले चार दिनों की तुलना में शुक्रवार को सबसे कम वैक्सीनेशन हुआ

  • प्रदेश में 100773 और भोपाल में 14665 वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का था लक्ष्य
  • रीवा में 100 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगी वैक्सीन

मध्यप्रदेश में पिछले चार दिनों में शुक्रवार को सबसे कम फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगी। प्रदेश में 38824 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगी। जबकि लक्ष्य 100773 हेल्थ वर्कर्स का रखा गया था। यानी सिर्फ 39 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स को ही वैक्सीन लगी है। वहीं, भोपाल में 61 केन्द्रों पर 2621 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगी, जबकि 14665 वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। भोपाल में सिर्फ 18 प्रतिशत वर्कर्स को ही वैक्सीन लगी। वहीं, इंदौर के 79 केन्द्रों पर 4554 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगी। यहां पर 8852 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। वहीं, रीवा के 15 सेंटर पर 2478 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। यहां पर सभी 100 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगी।

22 फरवरी से लगाया जाएगा दूसरा डोज

हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन का दूसरा डोज 22 फरवरी से लगाया जाएगा। मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के पहले दिन यानी 16 जनवरी को वैक्सीनेशन लगाने शुरू किया गया था। आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार पहला डोज लगने के 28 से 80 दिन के बीच दूसरा डोज लगवाया जा सकता है।



Source link