Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजधानी में वैक्सीनेशन लगाने की रफ़्तार धीमी बनी हुई है
भोपाल में वैक्सीनेशन को दो दिन बढ़ाया गया है। शुक्रवार को 61 केन्द्रों पर दोपहर 2 बजे तक 1319 फ्रंट वॉरियर को वैक्सीन लगी। जबकि आज करीब 8 हजार फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया है। भोपाल में कोविन एप पर करीब 26 हजार फ्रंट लाइन वर्कर्स रजिस्ट्रर है। इसमें गुरुवार तक सिर्फ 13,098 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लग पाई। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 29 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने पहुंचे थे। इसके बाद 11 बजे तक 248, 12 बजे तक 563, 2 बजे तक 1319 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लग पाई।
22 फरवरी से लगाया जाएगा दूसरा डोज
हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन का दूसरा डोज 22 फरवरी से लगाया जाएगा। मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के पहले दिन यानी 16 जनवरी को वैक्सीनेशन लगाने शुरू किया गया था। आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार पहला डोज लगने के 28 से 80 दिन के बीच दूसरा डोज लगवाया जा सकता है।