IPL ऑक्शन में बेटावाद: सचिन, किरमानी और दिलीप दोशी के बेटों को लिस्ट में जगह मिली, कई टैलेंटेड क्रिकेटर्स हुए बाहर

IPL ऑक्शन में बेटावाद: सचिन, किरमानी और दिलीप दोशी के बेटों को लिस्ट में जगह मिली, कई टैलेंटेड क्रिकेटर्स हुए बाहर


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL Auction 2021 Sachin Tendulakr Son Arjun, Syed Kirmani Son Sadiq And Dilip Doshi’s Son Nayan Doshi In Auction List Ashutosh Aman Puneet Bisht

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL ऑक्शन 2021 के लिए 292 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लिस्ट में कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स के बेटे को शामिल किए जाने से विवाद बढ़ गया है। BCCI पर आरोप लग रहे हैं कि वह बेटावाद को बढ़ावा दे रहा है। ऑक्शन लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 21 साल के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, सैयद किरमानी के 31 साल के बेटे सादिक किरमानी और दिलीप दोशी के 42 साल के बेटे नयन दोशी को जगह मिली है।

नयन ने 9 साल और सादिक ने पिछले ढाई साल से कोई टी-20 नहीं खेला है। इसका नतीजा यह हुआ कि लिस्ट से भारत के कई टैलेंटेड क्रिकेटर्स के नाम गायब हैं। इसमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बिहार के आशुतोष अमन और टूर्नामेंट में दूसरा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले मेघालय के कप्तान पुनीत बिष्ट का नाम शामिल है।

नयन दोशी ने आखिरी टी-20 2011 में खेला था
दिलीप दोशी के बेटे नयन मुख्य तौर से बाएं हाथ के स्पिनर हैं। वे नीलामी में शामिल सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 70 मैच में 166 विकेट, 74 लिस्ट-A मैच में 64 विकेट और 52 टी-20 मैच में 68 विकेट लिए। उन्होंने रणजी टीम सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। उन्होंने आखिरी टी-20 अक्टूबर, 2011 में खेला था। वहीं, आखिरी फर्स्ट क्लास मैच दिसंबर, 2013 और आखिरी लिस्ट-A मैच फरवरी, 2013 में खेला था।

सादिक किरमानी ने आखिरी टी-20 2018 में खेला था
वहीं, सैयद किरमानी के बेटे सादिक किरमानी भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वे कर्नाटक के लिए सिर्फ दो लिस्ट-A मैच खेल पाए हैं। इसमें उन्होंने कुल मिलाकर 25 रन बनाए थे। सादिक ने अपना आखिरी लिस्ट-A मैच 2015 में खेला था। टी-20 में भी उन्होंने अपना आखिरी मैच ढाई साल पहले 2018 में कर्नाटक प्रीमियर लीग में खेला था।

अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक में सिर्फ 2 विकेट लिए
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया। वे महज 21 साल के हैं और ऑलराउंडर हैं, लेकिन सीनियर लेवल पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से 2 मैचों में 2 विकेट लिए और 3 रन बनाए थे।

आशुतोष अमन ने सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए
इन खिलाड़ियों के शामिल किए जाने से कई टैलेंटेड खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली। इसमें बिहार के कप्तान और सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में हाईएस्ट विकेट-टेकर आशुतोष अमन और इसी टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले पुनीत बिष्ट शामिल हैं। आशुतोष ने 2018-19 रणजी सीजन में 68 विकेट लिए थे, जो कि एक रिकॉर्ड है। वहीं सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 16 विकेट लिए।

पुनीत बिष्ट का स्ट्राइक रेट 200 के ऊपर
वहीं, 34 साल के पुनीत ने 5 मैचों में 204 रन बनाए थे। उन्होंने सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट में मिजोरम के खिलाफ एक मैच के दौरान तूफानी पारी खेली थी। पुनीत ने 51 गेंदों में 6 चौकों और 17 छक्कों की मदद से नाबाद 146 रन बनाए थे। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वालों में 18 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

पूर्व क्रिकेटर्स के बेटों पर विवाद बढ़ा
उम्र के मामले में तो छोड़िए प्रदर्शन के मामले में भी नयन और सादिक जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। महज चंद घरेलू मैचों के एक्सपीरियंस पर इन्हें ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया। ऐसे मैच जो इन्होंने कई साल पहले खेले थे। ऐसे में IPL गवर्निंग काउंसिल के खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करने के पैमाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कीर्ति आजाद ने खिलाड़ियों के चयन पर उठाए सवाल
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम के सदस्य कीर्ति आजाद ने भास्कर से कहा कि घरेलू क्रिकेट में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जाना चाहिए। केवल बड़े बाप के बेटों को ही लिस्ट में जगह नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं आज तक नहीं समझ पाया कि IPL ऑक्शन मे शामिल करने का तरीका क्या है?’



Source link