होटल का नाम था रखा नसीब: होटल खुलने के एक दिन पहले मालिक ने लगाई फांसी

होटल का नाम था रखा नसीब: होटल खुलने के एक दिन पहले मालिक ने लगाई फांसी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • लॉकडाउन के बाद किराया नहीं निकलने से बंद कर दी थी होटल, राजीव नगर का है मृतक

सालाखेड़ी क्षेत्र में होटल (ढाबा) का शुभारंभ गुरुवार सुबह होना था। उसके पहले ही होटल संचालक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो होटल संचालक फांसी पर लटका हुआ मिला। उन्होंने परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार अमजद पिता मेहमूद खान (34) निवासी राजीव नगर ने सालाखेड़ी स्थित एक दुकान किराये से लेकर वहां नसीब नाम से होटल व ढाबा खोलने की योजना बनाई। बुधवार सुबह दुकान का शुभारंभ होना था। सुबह 9 बजे के पहले कर्मचारी जब दुकान पर पहुंचे तो कार्टून बांधने वाली प्लास्टिक की रस्सी से अमजद फांसी पर झूलता दिखा। परिजन ने जब यह दृश्य देखा तो उनका हाल बेहाल हो गया। उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था। जैसे-तैसे कर महिलाओं को घर भिजवाया। सूचना मिलने पर सालाखेड़ी पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया।

परिजन : कर्ज के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी, सारा कर्ज भी चुकता कर चुका था

अमजद पूर्व में भी यही दुकान किराये पर लेकर होटल व ढाबा संचालन करता था। लॉकडाउन के बाद मंदी होने के चलते दुकान का किराया भी नहीं निकल रहा था। इसके चलते उसने दुकान बंद कर दी थी। हालात सामान्य होने पर अमजद ने पुन: होटल संचालित करने का मन बनाया और गुरुवार को उसका शुभारंभ करने वाला था। उसके पिता मेहमूद खान अर्जुन नगर व बड़ा भाई फिरोज खान खाराखेड़ी में रहता है। पूर्व में अमजद पिता के साथ ही मिलकर दुकान को संचालित करता था और अभी भी पिता के साथ ही मिलकर दुकान संचालित करने वाला था। मृतक अमजद की दो लड़कियां व एक लड़का है। परिजनों ने पुलिस को बताया पूर्व में अमजद पर काफी कर्ज था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और सारा कर्ज चुका दिया था। जब उसने उस स्थिति में कोई गलत कदम नहीं उठाया तो अभी तो सब ठीक चल रहा था।

जांच की जा रही है
^प्रारंभिक जांच में अमजद खान द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बुधवार को उसकी होटल का शुभारंभ होना था। उसके पहले ही उसने यह कदम उठा लिया। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
मुकेश सस्तिया, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी



Source link