आशीर्वाद योजना: दिव्यांग और बुजुर्गों को करेंगे राशन की होम डिलीवरी, घर बैठे हर महीने उनके हिस्से का राशन मिलेगा

आशीर्वाद योजना: दिव्यांग और बुजुर्गों को करेंगे राशन की होम डिलीवरी, घर बैठे हर महीने उनके हिस्से का राशन मिलेगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The Divyang And The Elderly Will Get Home Delivery Of Ration, Their Share Will Be Rationed Every Month Sitting At Home.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों (कंट्रोल) तक पहुंचने में असमर्थ दिव्यांगजन और बुजुर्गों को अब राशन की होम डिलीवरी होगी। उन्हें घर बैठे हर महीने उनके हिस्से का राशन मिलेगा। आशीर्वाद योजना के तहत इस नई व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने समिति गठित कर दी है।

समिति के सदस्य व जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि जो दिव्यांग व बुजुर्ग कंट्रोल दुकानों पर पहुंचने में असमर्थ रहते हैं उनके लिए यह योजना है। अनुमान है जिले में ऐसे 4 हजार तक लोग होंगे। इनके यहां हर महीने राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी विक्रेता को ही सौंपी जाएगी। वह या उसका कर्मचारी इन उपभोक्ताओं के यहां पहुंचेगा, मशीन में थंब लगवाने के बाद निर्धारित व तय मात्रा में गेहूं, चावल, शकर व नमक आदि जो भी इनके हिस्से का राशन होगा इन्हें देगा। प्रति होम डिलीवरी के लिए विक्रेता को दस रुपए शुल्क मुहैया करवाने पर भी विचार हो रहा है।



Source link