Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फरवरी के दूसरे सप्ताह में दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञ जीडी मिश्रा के अनुसार हवा की दिशा पूर्वी होने और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण तापमान बढ़ रहा है। यह स्थिति 22 फरवरी तक रहने के आसार हैं।
उसके बाद तापमान में कमी की उम्मीद है। जीवाजी वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 21.1 डिग्री का अंतर रहा। यह फरवरी में इस सीजन में सबसे बड़ा अंतर है। अलसुबह और शाम ढलने के बाद सर्दी का एहसास हो रहा है।