चोरी का नया तरीका: गाड़ी की डिक्की से 3 लाख 89 हजार रुपए उड़ाने वाली गैंग का सरगना अहमदाबाद से पकड़ाया, 7 दिनों तक आरोपी की तलाश में भटकी रही पुलिस

चोरी का नया तरीका: गाड़ी की डिक्की से 3 लाख 89 हजार रुपए उड़ाने वाली गैंग का सरगना अहमदाबाद से पकड़ाया, 7 दिनों तक आरोपी की तलाश में भटकी रही पुलिस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Bike Robbery Update; Miscreansts Steal Lakhs From Activa Jupiter Dicky, Arrested By Police

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने गैंग के सरगना राजपाल इंदरकर को गिरफ्तार कर लिया है।

रास्ते से गुजर रहे लोगों को पता पूछने के बहाने रोककर डिक्की से रुपए उड़ाने वाली गैंग के सरगना को पुलिस ले गिरफ्तार कर लिया है। गैंग गुजरात के अहमदाबाद की है और इसने मप्र के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में इसी प्रकार की वारदात को अंजाम दिया है। 7 दिन तक अहमदाबाद की गलियों की खाक छानने के बाद पुलिस सरगना तक पहुंची। हालांकि उसके पांच साथी अभी गिरफ्त से दूर हैं। मल्हारगंज में में 3 लाख से ज्यादा की चोरी के मामले में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।

एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि फरियादी नीतेश जैन ने मल्हारगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 4 जनवरी को एक्टिवा से अपने नौकर के साथ जा रहा था। रास्ते में दो लोगों ने उसे रोका और एक व्यक्ति का पता पूछा। पता बताते समय उसकी एक्टिवा की डिक्की में रखे 3 लाख 89 हजार रुपए अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। इस पर पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की।

वारदात के अगले दिन ही छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में भी एक दूसरी एक्टिवा की डिक्की तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ही मामले एक जैसे होने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। टीम ने दोनों ही क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध लोग वारदात को अंजाम देते नजर आए। पुलिस ने जब सीसीटीवी में दिखे संदिग्धों को लोगों को दिखाया तो कुछ ने उनकी पहचान कर बताया कि यह गुजरात के अहमदाबाद की गैंग है। इसका सरगना राजपाल इंदरकर है।

सूचना के बाद मल्हारगंज पुलिस की एक टीम अहमदाबाद पहुंची और 7 दिनों तक आरोपियों को तलाशती रही। स्थानीय पुलिस की सहायता से पुलिस ने राजपाल को पकड़ा। उसने बताया कि मल्हारगंज की घटना उसने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर की थी। ग्वालटोली की घटना भी उसी की गैंग ने की थी। पुलिस राजपाल के अन्य साथी रोजनिश खुमने, बंटी इंदरकर, विशाल सिंधी, प्रतीक पानवर्कर और लच्छी नेतरकर को तलाश रही है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में इन्होंने बताया कि आरोपी जिस वाहन से इंदौर आते थे। उस वाहन पर इंदौर की फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे और वारदात को अंजाम देते थे। उनकी गैंग ऐसे लोगों को तलाशती थी, जो दुकान से बैग या झोला लेकर निकला है। कार में यदि कोई बैग रखा है, जिसे मालिक अच्छे से संभाल रहा है, तो वे ऐसे लोगों को निशाना बनाया करते थे। एसपी के अनुसार आरोपी राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित आसपास के कई राज्यों में ये वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लाॅकडाउन के पहले इन्होंने इंदौर में कई वारदातें की हैं।



Source link