Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खकनार क्षेत्र में मातापुर और लोखंडिया के बीच उतावली नदी के पास दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए।तीनों को 100 डायल से खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा बुधवार दोपहर 2.30 बजे हुआ। हादसे में रत्नापुर निवासी रितेश पिता मुन्नालाल, अमर और बुरहानपुर के दौलतपुरा निवासी रामप्रसाद घायल हुए हैं। तीनों को 100 डायल के आरक्षक सोहन गोलकर और पायलट निलेश पवार ने खमनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।