- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- 97% Of The Vehicles Are Leaving Fastag On Toll Points, Saving Two And A Half To Three And A Half Thousand Liters Of Fuel At Every Stop In 24 Hours
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
परिवहन मंत्रालय द्वारा टाेल नाकाें से गुजरने वाले वाहनाें के लिए फास्टैग अनिवार्य किए जाने के बाद इन नाकाें पर वाहनाें की कतार लगना बंद हाे गईं हैं। जिले के 3 टोल नाकों से निकलने वाले 97 वाहन फास्टैग का उपयोग कर रहे हैं। पहले नगद भुगतान की वजह से नाकाें पर वाहनाें की लाइनें लगती थीं। इस कारण हर वाहन 15 से 20 मिनट तक ईंधन जलाता था, अब उसकी बचत हो रही है।
एक अनुमान के मुताबिक हर नाके से निकलने वाले वाहनाें का 24 घंटे में ढाई हजार से साढ़े तीन हजार लीटर तक पेट्रोल-डीजल बच रहा है। इस कारण नाके के आसपास के वातावरण में प्रदूषण की मात्रा भी घटने लगी है। यही नहीं टोल नाका पर पूर्व में एक वाहन काे निकलने में जहां 2 से 4 मिनट लगते थे वहां अब यह अवधि 3 से 7 सेकंड रह गई है।
मेहरा टोल नाके से अब औसतन 3 से 7 सेकंड में पास हो रहा है हर वाहन
पूर्व में टोल नाकों पर नगद टैक्स भुगतान हाेने के कारण एक वाहन को 2 से 4 मिनट यहां से निकलने में लगते थे। किसी न किसी बात पर विवाद की स्थिति बनने पर प्रतिदिन लंबे जाम लगते थे। ऐसे में टोल नाका पर कुछ वाहन 15 से 20 चालू खड़े रहते थे। गैरेज संचालक साजू हुसैन के अनुसार 15 से 20 मिनट तक चालू वाहन रखने से .25 लीटर ईंधन जल जाता है।
बच रहा है समय
मुरार के अखिलेश ने बताया कि ग्वालियर से दिल्ली की यात्रा में पहले टोल नाकों पर डेढ़ घंटे लगते थे, अब अधिकांश वाहनों पर फास्टैग के उपयोग के कारण समय बचता है।
कतार लगने एवं विवाद की स्थिति नहीं बन रही
मेहरा टोल नाके के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग सभी वाहनों में फास्टैग कार्ड लग गए हैं। नाका के बूथ से वाहन 4 से 6 सेकंड में निकल जाता है। चालकों से विवाद की स्थिति भी नहीं बन रही है जो पहले अक्सर बनती रहती थी। टोल नाका पर वाहनों के फास्टैग रिचार्ज एवं कार्ड बनाने की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
लगातार बढ़ रहे हैं फास्टैग वाले वाहन
एनएचएआई के संजय वर्मा ने बताया कि टोल नाकों पर फास्टैग वाले वाहनों की संख्या बढ़ रही है। अब 97 फीसदी तक वाहन फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। टोल नाका पर फास्टैग बनवाने एवं रिचार्ज कराने की सुविधा है।
हवा में पीएम 2.5 का स्तर कम हाेगा
- टोल नाकों पर अब चालू खड़े रहने वाले वाहनों की लंबी कतार न लगने से हवा में पीएम 2.5 का स्तर कम होगा। इससे टोल नाकों के आसपास बसे ग्रामीण क्षेत्रों में सांस एवं आंखों की बीमारी के रोगी कम होंगे। – डॉ. हरेंद्र शर्मा, जेयू