कुरवाई में बारात की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत: विदिशा के पैराखेड़ी के पास ट्राले ने मारी टक्कर, दो गंभीर घायल – Vidisha News

कुरवाई में बारात की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत:  विदिशा के पैराखेड़ी के पास ट्राले ने मारी टक्कर, दो गंभीर घायल – Vidisha News




विदिशा जिले के कुरवाई में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ग्राम पैराखेड़ी के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्राले ने बारातियों की कार को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, देवास निवासी संदीप सूर्य और राजा चिकवाले की शादी बीना निवासी अशोक अहिरवार की बेटियों से होनी थी। बारात बीना की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इंदौर निवासी अमित आमकरे और महिम दरबार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक भिंडिया और प्रतीष भेडिया गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कार में सवार देवराज नामक एक अन्य युवक सुरक्षित बताया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार जैन, एसडीओपी रोशनी ठाकुर और नायब तहसीलदार देवदीप सिंह अस्पताल पहुंचे। डॉ. दिलीप नागर और डॉ. कुलदीप ठाकुर की टीम ने घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया। राहगीर आकाश तिवारी ने घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 के जवानों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच, टोल कंपनी पर समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link