भोपाल में आज के इवेंट्स: भारत भवन के वर्षगांठ समारोह में हंसराज हंस का सूफी गायन; लेकव्यू अशोका रेसीडेंसी में जिफलिफ ड्राइव इन म्यूजिक फेस्ट, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

भोपाल में आज के इवेंट्स: भारत भवन के वर्षगांठ समारोह में हंसराज हंस का सूफी गायन; लेकव्यू अशोका रेसीडेंसी में जिफलिफ ड्राइव इन म्यूजिक फेस्ट, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Hansraj Hans’ Sufi Recital At Bharat Bhavan’s Anniversary Celebrations, Ziffliff Drive In Music Fest On Lakeview; 6 Hours Power Cut, What Will Happen, Read Here

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम

  • साफ और शुष्क रहेगा। शीतल दिन रहेगा, अधिकतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम 11 डिग्री।

बिजली कटौती

  • सुबह 9 से दाेपहर 3 बजे तक ओल्ड सुभाष नगर, एचआईजी, एमआईजी क्वार्टर्स, सुदामा नगर, जाटखेड़ी, 16 एकड़, बाग मुगालिया बस्ती, 6 नंबर स्टाॅप, अंकुर नगर के आसपास का क्षेत्र।
  • सुबह 10 से दाेपहर 3 बजे तक विनीत कुंज ए सेक्टर, कस्टम काॅलाेनी, राजहर्ष काॅलाेनी, बंजारी डी सेक्टर, काेलार थाने के आसपास का क्षेत्र।

म्यूजिक/डांस/नाटक

  • भारत भवन का 39वां स्थापना दिवस समारोह, भारत भवन। शुभारंभ शाम 6 बजे कपिल तिवारी और भूरी बाई करेंगी। शाम 6:05 बजे जनजातीय कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी। अंतराष्ट्रीय छापा कला प्रदर्शनी का शुभारंभ। शाम 6:50 बजे संजय द्विवेदी के निर्देशन में ध्रुवा बैंड की प्रस्तुति। शाम 7:25 पर हंसराज हंस का पंजाबी लोक और सूफी गायन
  • ‘गमक’ के अंतर्गत नट निमाड़ कला समूह, खंडवा के कलाकारों द्वारा विजय सोनी के निर्देशन में मीरा कान्त द्वारा लिखित नाटक ‘नेपथ्य राग’ की प्रस्तुति,रवींद्र भवन,शाम 6:30 बजे।
  • जिफलिफ ड्राइव इन म्यूजिक फेस्ट, ड्राइव इन सिनेमा कैंपस होटल लेक व्यू रेसीडेंसी, शाम 6:30 बजे। नारंग, ​​​​​​​इनसेम्बल्ड विद ट्रिपी समा बैंड, ब्लाइंड शेरपा बैंड, इंडियन ओशियन बैंड

एग्जीबिशन/वर्कशॉप

  • मेलाहम थिएटर की ओर से सात दिवसीय कार्यशाला बालेंद्र सिंह बालू के निर्देशन में, माया सुरजन भवन, दोपहर 2 बजे से।

धर्म-समाज

  • गुप्त नवरात्र, शहर के अलग-अलग मंदिरों में, सुबह 9 बजे।



Source link