वाहन चोर पकड़े: कट मारकर भागे बाइक सवार, 3 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा, निकले नाबालिग वाहन चोर, दो बाइक बरामद

वाहन चोर पकड़े: कट मारकर भागे बाइक सवार, 3 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा, निकले नाबालिग वाहन चोर, दो बाइक बरामद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Bike Riders Run Away After Being Cut, Caught 3 Km Chased, Minor Vehicle Thieves Left, Two Bikes Recovered

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाहन चोर गिरोह से बरामद बाइक, इनसे शहर की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है

  • पुरानी छावनी पुलिस को मिली सफलता
  • शनिवार सुबह की घटना, एफआईआर की

चेकिंग कर रही पुलिस टीम को कट माकर भागे बाइक सवारों को पुलिस ने 3 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा है। पकड़े गए बाइक सवार नाबालिग वाहन चोर निकले हैं। उनसे दो चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। दोनों किराए के घर में रहकर वाहन चोरी करते थे। बाद में उन्हें मुरैना, भिंड के देहात इलाके में ठिकाने लगा देते थे।

पुरानी छावनी थाना के अभी प्रभारी एसआई अजय सिंह सिकरवार ने बताया कि शनिवार सुबह उपनिरीक्षक इंदर सिंह राठौर, पुलिस जवान रवि कुशवाह, ओकेश सिंह, नेतराम, विष्णु व मदन के साथ पुरानी छावनी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे कि तभी मुरैना की तरफ से एक बाइक पर तीन लड़के आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस जवानों को कट मार कर भाग निकले। संदेह होने पर इनका पीछा किया गया। पुलिस ने 3 किलोमीटर पीछा कर चार शहर का नाका इलाके में इन्हें पकड़ लिया। पुलिस जवानों ने बाइक सवार नाबालिगों से बाइक के दस्तावेज मांगे तो वे घबरा गए। पहले बताया कि बाइक घर वालों से बिना बताए लाए हैं। जब पुलिस ने पिता का मोबाइल नंबर मांगा और बातचीत कराने के लिए कहा तो उनका झूठ पकड़ा गया। तीनों किशोर मुरैना के हैं और यहां किराए पर रहकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जिस बाइक पर यह सवार थे वह चोरी की निकली है। एक अन्य बाइक उनकी निशानदेही पर बरामद की है। फिलहाल पुलिस इनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।



Source link