2 वेरियंट्स में उपलब्ध – इस स्कूटर को कंपनी ने 2 वेरियंट्स में लॉन्च किया है. स्कूटर को नॉन ABS और ABS वेरियंट्स में खरीदा जा सकेगा. ABS से लैस मॉडल की कीमत 78,500 भात यानि 1 लाख 91 हज़ार रुपये है.
यह भी पढ़ें: Jaguar Land Rover की इलेक्ट्रिक एसयूवी I-PACE जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
यामाहा Y कनेक्ट – यामाहा का ये स्कूटर Yamaha Y Connect जैसे फीचर से लैस है जिसकी मदद से राइडर एप्लीकेशन के जरिए स्कूटर को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकता है. इसके अलावा इस टेक्नॉलजी के जरिए सेकेंड्री इंस्ट्रुमेंट पैनल, डिस्प्लेइंग टैकोमीटर समेत और भी कई और फंक्शंस से कनेक्ट किया जा सकता है. यामाहा के इस स्कूटर में LED लाइटिंग सिस्टम, LED DRLs (डेटाइम रनिंग लैंप्स) और नई LED टेल लाइट दी गई है. इसके अलावा स्कूटर में आपको LCD डिजिटल मीटर भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड ने एक बार फिर Classic 350 की कीमत बढ़ाई, यहां देखें नई कीमत
स्कूटर में मिलेंगे 6 कलर ऑप्शन – यामाहा ने Aerox 155 को 6 कलर ऑप्शन के साथ बााज़ार में उतारा है. स्कूटर का स्टैंडर्ड वर्जन 3 कलर वेरियंट में उपलब्ध है जिसमें पॉवर ब्लैक, फोस्टर टर्किश और अल्फा रेड शामिल हैं. वहीं ABS इक्विप्ड वेरियंट की बात करें तो ये सिल्वर लाइट, डार्क नाइट और रेसिंग ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
इंजन और पॉवर – जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है Aerox 155 को यामाहा ने 155cc सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ ब्लू कोर टेक्नॉलजी के साथ मार्केट में उतारा है. आपको बता दें कि इस इंजन का इस्तेमाल Yamaha R15 V3 में भी किया गया है. यह इंजन 15.4bhp पॉवर और 13.9Nm टॉर्क जेनेरेट करता है.