- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Mhow
- Two Young Men Were Removing The Skin Of The Dead Cow, Rumors Of Cow Biting Spread, The Crowd Beaten, And The Serious Referee
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महू3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवकों को लाठी से बेरहमी से पीटा।
- हरसाेला फाटा की घटना, पुलिस जल्द नहीं पहुंचती ताे हाे जाती माॅब लिंचिंग, 5 काे पकड़ा, 5 फरार
किशनगंज थानाक्षेत्र के हरसाेला फाटा में शनिवार सुबह गाय काटने की अफवाह पर भीड़ ने दाे युवकों की लाठियों व लातों से जमकर पिटाई कर दी। घटना में दाेनाें युवक गंभीर घायल हाे गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदाैर रैफर किया गया।
इस पूरे मामले में पुलिस ने पांच लाेगों काे माैके से पकड़ा है। जबकि पांच अन्य अब भी फरार हैं। हरसाेला फाटा के समीप मैदान में जयकिशन पिता प्यारेलाल (33) निवासी पीठ राेड व महेंद्र पिता छगनलाल (35) निवासी तांगा खाना दाेनाें मृत गाय की खाल निकाल रहे थे।
इसी दाैरान यहां कुछ लाेगाें ने अफवाह फैलाई दी कि दाे युवा यहां मैदान में गाय काट रहे हैं। सूचना मिलते ही भीड़ माैके पर पहुंची व दाेनाें युवकों की लाठियों व लातों से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज थाना प्रभारी शशिकांत चाैरसिया सहित पुलिस बल माैके पर पहुंचा। पुलिस ने दाेंनाें घायल युवाओं काे मध्यभारत अस्पताल भिजवाया। जहां से दाेनओं युवाओं काे गंभीर हालात में इंदाैर रैफर कर दिया।
किशनगंज थाना प्रभारी चाैरसिया ने बताया कि मृत गाय की खाल निकाल रहे युवाओं की अफवाह पर भीड़ ने पिटाई की। मामले में दस लाेगों के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। जिसमें श्याम निवासी नयापुरा, अमन निवासी कटकटखेड़ी, गाैरव निवासी हरसाेला, विनय निवासी कटकटखेड़ी व बिट्टू सिंह निवासी श्रद्धा रेसीडेंसी इन पांच काे पकड़ा है। वहीं पांच अन्य फरार हैं। फरार लाेगों की वीडियाे रिकार्डिंग के आधार पर जांच की जा रही है।
दाे एएसपी, एक सीएसपी, चार टीआई व वज्र वाहन पहुंचा
घटना के बाद हालांकि कुछ युवा थाने पर पहुंचे लेकिन घेराव नहीं किया। घेराव के अंदेशे के चलते माैके पर इंदाैर से दाे एएसपी, एक सीएसपी, किशनगंज, महू, बड़गोंदा, राजेंद्र थाने के टीआई व पुलिस बल के साथ ही एक वज्र वाहन भी किशनगंज थाने पहुंचा गया था।
पीएम में पता चला गाय की मौत निमोनिया से हुई, काटने से नहीं
टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया वेटरनरी डाॅक्टर से गाय का पीएम करवाया है। इसमें गाय की मौत शुक्रवार रात 4 बजे के पहले हुई है और उसकी मौत निमोनिया से हुई है। काटने से गाय की मौत नहीं हुई है। इससे साफ है कि युवक मरी हुई गाय की ही खाल निकाल रहे थे।
राऊ से लेकर आए थे मृत गाय
पुलिस के अनुसार दाेनाें ही युवा मजदूरी का काम करने के साथ ही मृत गाय काे लाकर खाल निकालने आदि का काम भी कर देते हैं। इसमें उन्हें कुछ कमाई हाे जाती है। शनिवार काे भी उन्हें राऊ के किसान की मृत गाय लाने की सूचना पीठ राेड पर ही मिली। जिसके बाद यह दाेनों गए व राऊ से मृत गाय लेकर आए।
इसमें जिस किसान की गाय थी उससे भी गाय काे उठाने के इन्होंने रुपए लिए। इसके बाद मृत गाय काे यह हरसाेला फाटा के समीप मैदान पर लाए। जहां पर यह गाय की खाल व हड्डी आदि निकालकर बाजार में बेचते। जिससे उनका इससे भी रुपए मिलता। इसी लालच में यह दाेनाें युवा यह काम करते हैं।