Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
कला क्षेत्र में शनिवार को मिडटाउन निवासी मीनाक्षी टांक ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन कर दिया है। जरिया बनी है स्माल पेंटिंग, जो उन्होंने 25 पैसे के सिक्के पर की है। एक या दो नहीं मीनाक्षी ने 37 महापुरुषों की आकृति को सिक्कों पर उतारा है। इसकी बदौलत इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद अब उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
बकौल मीनाक्षी देश और दुनिया में पहली बार किसी ने भारतीय मुद्रा स्माइल क्वाइन 25 पैसे के सिक्के पर पेंटिंग बनाई है। मीनाक्षी के पिता बद्रीलाल टांक किसान हैं और अनाज व्यापारी भी हैं। मां नर्मदा गृहिणी हैं।
सिर्फ एक घंटे की मेहनत में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
चौंकाने वाली बात यह है कि मीनाक्षी ने यह रिकॉर्ड सिर्फ एक घंटे की मेहनत में हासिल किया है। मीनाक्षी कहती हैं कि रिकॉर्ड बनाने की चाह काफी दिनों से थी। एक दिन मेरी नजर घर में रखे 25 पैसे के सिक्कों पर पड़ी। बस उस पर आकृतियां बनाने की ठान ली। महापुरुषों के नाम तय करके 9 जनवरी को आकृतियां बनाने लगीं तो सिर्फ एक घंटे में ही 37 सिक्के तैयार कर दिए। इसमें खास तौर पर सफेद और काले एक्रिलिक कलर का इस्तेमाल किया है। इसके बाद ऑनलाइन रिकॉर्ड में आवेदन करती गई और उपलब्धि मिलती गई।