दनोरा गांव का फोरलेन से टूटा संपर्क, महिलाएं पहुंचीं कलेक्ट्रेट: बोलीं- 2 किमी पैदल चलने को मजबूर, असुरक्षा का भय रहता है – Betul News

दनोरा गांव का फोरलेन से टूटा संपर्क, महिलाएं पहुंचीं कलेक्ट्रेट:  बोलीं- 2 किमी पैदल चलने को मजबूर, असुरक्षा का भय रहता है – Betul News


ग्रामीणों का कहना है कि बस कंडक्टर साफ कह देते हैं कि दनोरा नहीं जाएंगे।

बैतूल के दनोरा गांव का संपर्क फोरलेन निर्माण के बाद से पूरी तरह बाधित हो गया है। पहले यह गांव एनएच-47 की टू लेन सड़क से जुड़ा था, लेकिन बंसल कंपनी के फोरलेन बनाने के बाद रास्ता बंद कर दिया गया।

.

इस समस्या से परेशान होकर सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव में कोई यात्री बस नहीं आती। बैतूल और चिचोली से आने वाली बसें या तो गांव के बाहर रुकती हैं या फोरलेन से निकल जाती हैं।

स्थिति यह है कि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को रात में 1 से 2 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि रात के समय असुरक्षा का भय रहता है। मड़क मार्ग चंडी मंदिर के पास रास्ता खोलने की मांग भी ठुकरा दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के अन्य गांवों को तो फोरलेन से जोड़ दिया गया, लेकिन दनोरा को नजरअंदाज कर दिया गया। चिचोली से आने वाली बसें अब जीन के पास ही रुकती हैं। बस कंडक्टर साफ कह देते हैं कि दनोरा नहीं जाएंगे।

गांव के प्रतिनिधि मुकेश गलकर ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दनोरा को फोरलेन से नहीं जोड़ा गया तो ग्रामीण फोरलेन पर चक्का जाम करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

देखिए तस्वीरें…



Source link