बिना नाम लिया प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की दी चुनौती
टाटा माेटर्स ने अपने पाेस्ट में लिखा कि अल्ट्रोज़ अपने प्रतिद्वंद्वियों को प्यार करता है, जैसे हाय 20 और बे-लेनो और अन्य. इसलिए इस वी-डे हम चाहते हैं कि आप हमारे लिए उनके प्यार का संदेश भेजें. ग्लोबल NCAP आप इस #CrashDate को होस्ट करना चाहते हैं? आइए इस प्यार को परीक्षा में डालें. इस पोस्ट में भले ही सीधे ताैर पर नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन कहते हैं ना समझदार काे इशारा ही काफी हाेता है. बहरहाल अभी तक मारूति और हुंडई की तरफ से इसे लेकर काेई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग की कार है अल्ट्राेज
Tata Altroz भारत में बिकने वाली कुछ कारों में से एक है जो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने में कामयाब रही है. जबकि यूरो एनसीएपी परीक्षण में बलेनो ने वर्ष 2016 में 3 स्टार ताे वहीं Hyundai i20 के 2018 संस्करण ने वर्ष 2018 में ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 3-स्टार मिले थे. बताया जा रहा है शायद यही वजह है कि अपनी कार काे दाेनाें से सुरक्षित दिखाने के लिए टाटा माेटर्स की तरफ से इस तरह का पाेस्ट लिखा गया. इधर कंपनी ने पिछले महीने ही यानि जनवरी काे टाटा अल्ट्रोज़ के एक टर्बो वेरिएंट काे भी लांच किया था जिसकी एक्स शाे रूम प्राइज 7.73 लाख रुपये से शुरू होती है.