तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला: शिक्षक के बेटे पर कट्‌टा तान हाथ बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंस चेहरा पॉलीथिन से बंद किया, चाकू भी मारा, फिर की लूटपाट

तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला: शिक्षक के बेटे पर कट्‌टा तान हाथ बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंस चेहरा पॉलीथिन से बंद किया, चाकू भी मारा, फिर की लूटपाट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Thick Cloth In The Young Man’s Face, Polythene Cast From Above, Looting In The House As Soon As He Was Unconscious

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में इलाज के लिए बेंच पर लेटा भानू। डॉक्टर पुलिस का इंतजार करते रहे। पुलिस आने के बाद ही उसे भर्ती किया गया।

  • शताब्दीपुरम 60 फुटा रोड रविवार सुबह 4 बजे की घटना
  • घटना से एक घंटे पहले ही पूरा परिवार कुलदेवी के दर्शन करने निकला था

सरकारी शिक्षक के बेटे पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर हमला कर लूटपाट की है। युवक पर कट्‌टा तानकर बदमाशों ने पहले युवक के हाथ बांधे, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर ऊपर से पॉलीथिन से चेहरा बंद कर दिया। पेट में चाकू भी मारा। युवक के बेहोश होने पर घर से गहने, नकदी लूट ले गए। घटना शताब्दीपुरम में रविवार सुबह 4 बजे की है। घटना का पता उस समय लगा, जब उसका दोस्त घर पहुंचा। घायल युवक को मुरार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

घायल भानू प्रताप पेट में चाकू लगने से घायल हुआ है। उसने तीन नकाबपोश द्वारा हमला करने की कहानी सुनाई है।

घायल भानू प्रताप पेट में चाकू लगने से घायल हुआ है। उसने तीन नकाबपोश द्वारा हमला करने की कहानी सुनाई है।

उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद निवासी केपी सिंह शिक्षक हैं। वह मुरार के सनातन धर्म शासकीय स्कूल में पदस्थ हैं। यहां महाराजपुरा के शताब्दीपुरम में साठ फुटा रोड पर रहते हैं। परिवार में बेटा 30 वर्षीय भानू प्रताप सिंह, बहू और बच्चे हैं। भानू एक कंपनी में काम करता है। शनिवार-रविवार दरमियानी रात 3 बजे पूरा परिवार कार से कुलदेवी की पूजा करने फिरोजाबाद के लिए निकला था। घर पर सिर्फ भानू प्रताप अकेला था। माता-पिता, पत्नी व बच्चों को रवाना करने के बाद सुबह 4 बजे भानू शौच के लिए उठा, तो घर में तीन नकाबपोश युवक खड़े थे। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले एक बदमाश ने उस पर कट्‌टा तान दिया। इसके बाद उसके हाथ बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर ऊपर से पॉलीथिन डाल दी, जिससे भानू बेहोश हो गया।

लूट के साथ कुछ दस्तावेज भी तलाश रहे थे बदमाश

बेहोश होने के बाद बदमाशों ने घर में छानबीन की। बदमाश यहां से रुपए, गहने व कुछ दस्तावेज उठाकर ले गए हैं। सुबह पिता ने भानू के मोबाइल पर काॅल किया। फोन रिसीव नहीं होने पर उन्होंने पड़ोसी राम नरेश को घर भेजा। उन्होंने देखा कि भानू घायल और बेहोश पड़ा है। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को लेकर मुरार जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भानू की हालत ठीक है। अब घर से क्या गया है वह नहीं बता पा रहा है। इतना जरूर कह रहा है कि बदमाश बार-बार पिता के बारे में पूछ रहे थे।

मामला संदिग्ध, जांच कर रहे

इधर, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया का कहना है कि मामला संदिग्ध है। घायल के पिता अभी सस्पेंड हैं। युवक भी बदमाशों के बार-बार पिता बारे में पूछने की बात कह रहा है। लूट में क्या गया है, यह भी साफ नहीं है। असल कहानी क्या है, पता कर रहे हैं।



Source link