Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चाइल्ड एक्ट्रेस आर्या शर्मा
भोपाल हमेशा से ही अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां से कई प्रतिभाएं कला जगत में अपना नाम रोशन कर रही हैं। ओटीटी के प्लेटफार्म पर अब कई विषयों पर शानदार फिल्में और वेबसीरीज बन रही है। ऐसी ही एक शॉर्ट फिल्म ‘आर्या’ विहंगम प्रोडक्शन की ओर से रिलीज हुई। जिसमें भोपाल की 9 वर्षीय उभरती हुई कलाकार आर्या शर्मा ने अभिनय किया। यह शार्ट फिल्म वर्तमान समाज का एक रुप दिखाते हुए जिसमें एकल परिवारों में माता-पिता के बीच बढ़ती हुई तनातनी और रोज़ के झगड़ों का बच्चों के मन पर कितना गहरा असर पड़ता है। यह संदेश देने का प्रयास कर रही है। समाज मे यह समस्या एक यक्ष प्रश्न की भांति खड़ी हो गयी है। आए दिन हम समाचारों में इन नकारात्मक खबरों से दो चार होते रहते हैं। जिसमें माता पिता की लड़ाई , मारपीट, सिर फुटौवल और हत्या का सबब बन जाती है। यह शार्ट फ़िल्म लोगों को बहुत ही पसंद आ रही है। भोपाल के लिए भी यह गौरव की बात है कि यहां की प्रतिभाएं अपनी मेहनत से अपना नाम रोशन कर रहीं हैं। विहंगम प्रोडक्शन के प्रमुख हरि ने बताया कि जल्द ही इसके अगले भाग की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। इस फ़िल्म की दूसरी भूमिका में रंगमंच की प्रसिद्ध कलाकार पूजा गुप्ता हैं।