- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Rameshwar Sharma Said If Someone Is Attacked, What Else Will Be Left .. You Should Read Namaz Comfortably, Let Us Read Ramayan.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल10 घंटे पहले
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने धमकी देने वालों से कहा- संविधान और न्यायपालिका का सम्मान करो। तलवार से डराने की कोशिश करोंगे, तो अंजाम खतरनाक होगा।
- शर्मा बोले- किसी को डरा कर धर्म परिवर्तन कराओगे तो जेल जाना होगा
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस पर दो दिन बाद रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि किसी पर हमला होगा, तो दूसरा बचेगा क्या? तुम शांति से रहो और हमें भी रहने दो। तुम आराम से नमाज पढ़ो और हमें रामायण पढ़ने दो।
गौरतलब है, रामेश्वर शर्मा ने बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा को न्याय दिलाने के लिए पोस्ट की थी। इसके बाद हैदर नाम के व्यक्ति ने उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दी थी। इससे पहले भी पिछले साल नवंबर में जावेद अख्तर नाम के युवक ने शर्मा को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी, जिसे पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया था।
हिंदुस्तान डरने वाला नहीं
उन्होंने कहा कि ‘रामेश्वर शर्मा धमकियों से डरने वाला नहीं है। यह राम को मानता है। राम का काम करता है। भारत के संविधान के प्रति आदर है। गुंडे, मवाली और इस्लामिक मूवमेंट चलाने वालों को साफ शब्दों में निवेदन है, भारत के संविधान के मुताबिक चलो, भारत के न्यायपालिका के मुताबिक चलो। किसी से आपत्ति है, तो कोर्ट जाओ, थाने जाओ, लेकिन आप किसी को तलवार की नोंक पर डराओ, किसी की हत्या करके डराओ, ये ठीक नहीं है। यह हिंदुस्तान अब डरने वाला नहीं है।’
पथराव करोगे, तो छत तोड़ी जाएगी
जुलूस पर पथराव करोगे तो छत तोड़ी जाएगी। जिस छत से पत्थर आएगा, उसे तोड़ा जाएगा। जिस बेटी का अपहरण करके उसे प्रलोभन या डरा कर धर्म परिवर्तन करते हैं, तो लव जिहाद के तहत जेल जाना पड़ेगा।
मुगालते से दूर रहो
बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा को न्याय मिलना चाहिए। धमकी दी गई है कि जो हाल रिंकू शर्मा का हाल हुआ है, वह रामेश्वर शर्मा का भी हो सकता है। इसलिए मुगालते से खुद को दूर रखो। कान खोल कर सुन लो। चाहे तुम सिमी के हो या आंतकवादी संगठन चलाने वाले हो। इस्लाम को मानो और नमाज पढ़ो, यहां तक ठीक है। यदि तलवार की नोंक पर किसी को भी धमकाने की कोशिश की, तो परिणाम खतरनाक होंगे।