- Hindi News
- Sports
- National Race Walking Championships Rahul Priyanka And Sandeep To Race Walk In Tokyo Olympics
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांची13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रांची में हुए नेशनल ओपन रेस वॉकिंग में संदीप और प्रियंका ने 20 किमी रेस वॉकिंग में नए नेशनल रिकॉर्ड भी बनाने के साथ ही ओलिंपिक और अगले साल होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भी क्वॉलिफाई किया।
भारतीय रेस वॉकर राहुल कुमार, प्रियंका गोस्वामी, संदीप कुमार ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। नेशनल ओपन रेस वॉकिंग में संदीप और प्रियंका ने 20 किमी रेस वॉकिंग में नए नेशनल रिकॉर्ड भी बनाए। संदीप ने एक घंटे 20 मिनट 16 सेकंड, प्रियंका ने एक घंटे 28 मिनट 45 सेकंड और राहुल ने एक घंटे 20 मिनट 26 सेकंड का समय निकाला। ओलिंपिक क्वालिफिकेशन टाइम पुरुषों के लिए एक घंटे 21 मिनट और महिलाओं के लिए एक घंटे 31 मिनट है। संदीप ने इरफान और देवेंदर सिंह का एक घंटे 20 मिनट 21 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, प्रियंका ने भावना जाट का एक घंटे 32 मिनट 59 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले रेस वॉकर केटी इरफान और भावना जाट भी ओलिंपिक कोटा दिला चुके हैं।
158 भारतीय खिलाड़ियों के ओलिंपिक में जाने की उम्मीद
77 भारतीय ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। भारतीय ओलिंपिक संघ को उम्मीद है कि यह नंबर 158 तक पहुंच सकता है। एथलेटिक्स में 8 खिलाड़ी और एक टीम (4×400 मी मिक्स्ड रिले) क्वालिफाई कर चुकी है। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह, स्टीपलचेजर अविनाश साबले क्वालिफाई कर चुके हैं।

टोक्यो गेम्स के 61% कोटा दिए जा चुके हैं:
ओलिंपिक चैनल के अनुसार, टोक्यो गेम्स के 61% कोटा दिए जा चुके हैं। अब सिर्फ 25% क्वालिफिकेशन बाकी हैं। अंतिम 14% खिलाड़ियों को उस खेल में उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना जाएगा।