Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजेंद्र नगर ओवरब्रिज, सुबह 8.25| (फोटो) भास्कर रीडर डॉ. रामकुमार श्रीवास्तव
हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी थमते ही मैदानों में तापमान बढ़ने लगा है। तीन-चार दिन से 30 डिग्री से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान शनिवार को इस सीजन में पहली बार 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है।
इसमें शुक्रवार को दर्ज 30.3 डिग्री की अपेक्षा 1.9 डिग्री की वृद्धि हुई। वहीं शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान भी गुरुवार रात दर्ज 14.1 डिग्री की अपेक्षा 1.2 डिग्री बढ़कर 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के मंद पड़ने से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। इस पूरे सप्ताह सोमवार से ही दिन का पारा लगातार 30 डिग्री से अधिक बना हुआ है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा चल रहा है।