Jwala Gutta हुई Racism का शिकार, नानी के निधन पर किए गए भद्दे कमेंट्स; जानिए पूरा मामला

Jwala Gutta हुई Racism का शिकार, नानी के निधन पर किए गए भद्दे कमेंट्स; जानिए पूरा मामला


हैदराबाद: भारत की पूर्व इंटरनैशनल बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्डी ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) अपने और अपने परिवार पर हुई नस्लीय टिप्पणियों से बेहद नाराज हैं. हाल ही में ज्वाला की नानी का निधन हुआ है और उनका पूरा परिवार शोक में हैं. लेकिन उसे बाद उन्हें नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा.

नस्लीय टिप्पणियों का शिकार हुई ज्वाला गुट्टा 

गुट्टा (Jwala Gutta) का जन्म तेलुगु पिता क्रांति गुट्टा और चीनी मां येलन गुट्टा से हुआ था. हो रहे नस्लवादी कमेंट्स को लेकर ज्वाला ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.

Wasim Jaffer पर इस्लाम को बढ़ावा देने के मामले में आया राजनीतिक मोड़, अब Rahul Gandhi कूदे

गुट्टा (Jwala Gutta) ने ट्वीट किया, ‘मैं अपनी ग्रैंड मॉम के खोने का शोक मना रही हूं, जो चीन में गुजर गईं. मुझे आश्चर्य हुआ कि मैं कोविड क्यों कहती हूं, चाइनीज वायरस क्यों नहीं कहती’. उन्होंने कहा, ‘हमारे समाज को क्या हो गया है …कहां है सहानुभूति? … हम कहां जा रहे हैं…यह शर्मनाक है’.

 

इससे पहले गुट्टा (Jwala Gutta) ने उस व्यक्ति को भी एक्सपोज किया जिसने उनपर नस्लीय टिप्पणी की थी. उस व्यक्ति ने पूछा था कि उनकी नानी क्या ‘कोविड या चीनी वायरस’ से मरी थीं?

 

ज्वाला ने नानी के निधन पर लिखा भावुक पोस्ट

ज्वाला (Jwala Gutta) ने अपने ट्विटर पर अपनी दादी के निधन की बात को शेयर करते हुए लिखा था, ‘अम्मा गुजर गई चीन में सीएनवाई के मौके पर। मेरी मां हर महीने कम से कम दो बार उनसे मिलने जातीं थीं, लेकिन वह पिछले साल कोरोना की वजह से नहीं जा सकीं. इस कोविड ने हमको एहसास कराया है कि वर्तमान में रहना कितना जरूरी है. आपसे जो बन पड़े अपनों के लिए करिए, चाहें जब भी कर पाएं’.

 

VIDEO





Source link