- Hindi News
- National
- Decision To Celebrate The Birthday Of Lord Shri Devnarayan With Simplicity
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जिला इकाई की बैठक रविवार को गुर्जर समाज छात्रावास में हुई। इसमें 17 फरवरी को समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायणजी का जन्मोत्सव सादगी से मनाने का निर्णय लिया। इसके तहत प्रसिद्ध श्री देवनारायण कथाकार पू. पं. हरिओम उपाध्याय उज्जैन द्वारा 17 से 21 फरवरी तक जिले के चयनित 20 गांवों में अलग-अलग समय भगवान श्री देवनारायणजी के जीवन प्रसंगों की कथा सुनाई जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष मांगीलाल मालवीया, संयोजक रघुनाथ पटेल, जिला प्रभारी संजय बिरला, युवा जिला अध्यक्ष डॉ. मंशाराम गुर्जर, युवा कार्यकारी अध्यक्ष दीपक पाटिल, लक्ष्मी नारायण पाटिल, जगदीश पटेल, गजानंद पटेल, ओम पटेल, रामचन्द्र पटेल आदि मौजूद थे। जानकारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम पटेल व जिला मंत्री और सचिव जयपाल केलकर ने दी।