रतलाम: कार की टक्कर से घायल महिला की मौत

रतलाम: कार की टक्कर से घायल महिला की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खाचरौद में नागदा रोड पर रविवार सुबह कार की टक्कर से महिला की माैत हाे गई। उसके पति को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। खाचरौद पुलिस के अनुसार नागदा जंक्शन के बेरछा (नागबावजी वाला) निवासी 35 वर्षीय भेरूलाल बामनिया रविवार सुबह पत्नी सविता (30) के साथ नागदा जा रहे थे। कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने खाचरौद अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दोनों को रतलाम रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते वक्त सुबह 8:40 बजे सविता की मौत हो गई।



Source link