अवैध रूप से रेत ले जाते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त: अनूपपुर में जैतहरी पुलिस ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार – Anuppur News

अवैध रूप से रेत ले जाते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त:  अनूपपुर में जैतहरी पुलिस ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार – Anuppur News


जैतहरी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पहली कार्रवाई में तीरथ राठौर नाम का व्यक्ति तिपान नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहा था। पूछताछ के दौरान वह ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

.

दूसरी कार्रवाई में नेमचंद गोंड को हंसीया नाला झाईताल के पास से पकड़ा गया। 28 वर्षीय नेमचंद अपने स्वराज एफई कंपनी के ट्रैक्टर में अवैध रेत ले जा रहा था। उसके पास न तो रेत का वैध दस्तावेज था और न ही टीपी।

तीसरी कार्रवाई में जरियारी गांव के पास से छबेली लाल केवट को पकड़ा गया। 29 वर्षीय छबेली लाल बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर में गूजर नाला से अवैध रेत ले जा रहा था। उसके पास भी वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने छबेली लाल केवट के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। तीनों ट्रैक्टर और उनमें लदी रेत को जब्त कर लिया गया है।



Source link