ड्राइविंग के दौरान ऐसे यूज न करें Google map, देना पड़ सकता है 5 हजार रुपये का जुर्माना!– News18 Hindi

ड्राइविंग के दौरान ऐसे यूज न करें Google map, देना पड़ सकता है 5 हजार रुपये का जुर्माना!– News18 Hindi


नई दिल्ली. अक्सल लोग कार ड्राइव करते समय गूगल मैप का यूज करते है. यदि आप भी कार ड्राइव करते समय गूगल मैप का प्रयोग करते है. तो सावधान हो जाए. क्योंकि आपका चालान कट सकता है. आइए जानते है किस वजह से गूगल मैप यूज करने पर चालान कटने की संभावना हो सकती है.

नेविगेशन के फायदे – आमतौर पर लोग ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप का नेविगेशन ऑन कर लेते हैं, इसका एक फायदा यह होता है कि आपको रूट के बारे में पता चल जाता है, तो वहीं अगर रूट में कोई जाम लगा है. तो आपको पहले से पता चल जाता है और वक्त रहते आप वैकल्पिक रूट ले लेते हैं. लेकिन आपने अगर अपनी गाड़ी में डैश बोर्ड पर मोबाइल होल्डर नहीं लगवाया है. तो तुरंत लगवा लें. ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है.

यह भी पढ़ें: देश की सबसे सस्ती SUV Renault Kiger लॉन्च हुई, 5.45 लाख रुपये है शुरुआती कीमत, जानें सबकुछ

मोबाइल होल्डर में करें यूज- यदि आप ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप का यूज करते है. तो आपको अपने डैशबोर्ड में मोबाइल होल्डर लगवा लेना चाहिए. क्योंकि यदि आप हाथ में मोबाइल लेकर गूगल मैप को यूज करेंगे तो ये ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होगा. जिसके चलते आपको चालान कट सकता है.

यह भी पढ़ें: Rapido ने शुरू की रेंटल सर्विस, अब घंटों के हिसाब से बुक करें अपनी राइड, जानें सबकुछ

दिल्ली में एक युवक का ऐसे ही कटा है चालान- बीते दिनों दिल्ली में एक युवक हाथ में मोबाइल फोन लेकर गूगल मैप का यूज ड्राइविंग के दौरान कर रहा था. जिसका चालान दिल्ली पुलिस ने काटा दिया. पुलिस के अनुसार हाथ में मोबाइल लेकर ड्राइव करना गैर-कानूनी है. जिस वजह से उस युवक का चालान काटा गया. ऐसे में यदि आप भी ड्राइविंग के दौरान हाथ में मोबाइल लेकर गूगल मैप यूज करते है तो जल्द ही अपनी कार के डैशबोर्ड में मोबाइल होल्डर लगवा लें.





Source link