पिता की प्रताड़ना से तंग आकर लगाई फांसी: 10वीं की छात्रा घर में फंदे पर झूली; सुसाइड नोट में लिखा- पापा को मेरा चेहरा मत देखने देना

पिता की प्रताड़ना से तंग आकर लगाई फांसी: 10वीं की छात्रा घर में फंदे पर झूली; सुसाइड नोट में लिखा- पापा को मेरा चेहरा मत देखने देना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • The Punishment Of Torture Imposed On The Father; Written In The Suicide Note Do Not Let Papa See My Face

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इसी 10वीं की छात्रा मोनिका ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • पुलिस ने कहा- जांच में पिता दोषी मिले तो दर्ज होगा प्रताड़ना का केस
  • दोपहर में मां घर पहुंची, तो फंदे पर लटकी मिली छात्रा

छैगांवमाखन की मेडिकल कॉलोनी में सोमवार को 10वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पिता की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा है कि पापा को मेरा चेहरा मत देखने देना।

इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित मेडिकल कॉलोनी में महिला बाल विकास विभाग की कर्मचारी छायाबाई चौहान अपने पति दरबार सिंह और बेटी मोनिका (17) के साथ रहती हैं। सुबह 11 बजे वह मोनिका से ऑफिस जाने की बात कहकर निकली थीं। मोनिका 10वीं की छात्रा थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब छायाबाई लौटीं, तो मोनिका फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की। छैगांवमाखन के थाना प्रभारी गणपत कनेल के मुताबिक सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान हैंडराइटिंग लड़की की ही बताई जा रही है। पिता से परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या की है। जांच में पिता दोषी पाए गए, तो प्रताड़ना का मामला दर्ज किया जाएगा।

सुसाइड नोट में लिखा- पिता रोज-रोज झगड़ा करते थे

जांच में पुलिस को पीले रंग की ड्रॉइंग शीट पर से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने पिता दरबार सिंह से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की बात लिखी है। जांच में पता चला कि दरबार सिंह चौहान आए दिन अपनी पत्नी छायाबाई के साथ नशे में धुत होकर झगड़ा और मारपीट करता था। बीच-बचाव करने पर मोनिका के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज करता था। पिता की इस हरकत से वह आहत थी।

पिता मेरा चेहरा भी नहीं देखें
सुसाइड नोट में मोनिका ने उसकी मां, बहन व भाई के नाम लिखा है कि पापा को चेहरा देखने मत देना। उन्हें घर में भी आने मत देना नहीं, तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।



Source link