IPL 2021: किंग्स इलेवन पंजाब का बदला नाम, अब कहलाएगी पंजाब किंग्स– News18 Hindi

IPL 2021: किंग्स इलेवन पंजाब का बदला नाम, अब कहलाएगी पंजाब किंग्स– News18 Hindi


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने अपना नाम बदल लिया है और अब नए सीजन से ये टीम पंजाब किंग्स कहलाएगी. किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल की उन आठ टीमों में से है जिसने यूएई में पिछला सत्र खेला था.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,’टीम लंबे समय से नाम बदलने की सोच रही थी और लगा कि इस आईपीएल से पहले यह करना सही होगा. यह अचानक लिया गया फैसला नहीं है.’

मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीत सकी है. टीम एक बार उपविजेता रही और एक बार तीसरे स्थान पर रही. अगला आईपीएल अप्रैल में शुरू होगा और उसके लिये नीलामी गुरुवार को होनी है.





Source link