उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि हमने स्पिन को अच्छी तरह से नहीं खेला और अगर हमें भारत में विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है तो हमें स्पिन को अच्छी तरह से खेलना सीखना होगा और जिस तरह से हम स्पिनरों को खेल रहे हैं उसमें सुधार करना होगा. मिसबाह ने इसके साथ ही संकेत दिये कि टी20 विश्व कप के लिये शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे सीनियर उनकी योजना का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा, ‘जब कुछ खिलाड़ी वापसी करेंगे तो चीजों में सुधार होगा और हमें इस पर काम करने की जरूरत है.’
पाकिस्तान ने टी20 सीरीज जीती
पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ गेंद रहते चार विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. पाकिस्तान ने शनिवार को दूसरे टी20 में छह विकेट से जीत हासिल की थी. दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद डेविड मिलर की नाबाद 85 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 164 रन बनाये. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाकर जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें:
India vs England: रोहित शर्मा ने बीच मैदान में ऋषभ पंत को जड़ा ‘थप्पड़’, वीरेंद्र सहवाग ने ली चुटकी
उसके लिये मोहम्मद रिजवान ने 42 और कप्तान बाबर आजम ने 44 रन बनाये. अंत में मोहम्मद नवाज ने 11 गेंद में दो चौके और एक छक्के से 18 रन और हसन अली ने सात गेंद में एक चौके और दो छक्के से नाबाद 20 रन बनाये. मोहम्मद नवाज को मैन आफ द मैच चुना गया जिन्होंने नाबाद 18 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किये. इससे पहले पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी.