रिटायर्ड DSP हत्याकांड: बेटे की क्लीनिक पर पेट्रोल बम फैकने वालों की तलाश तेज, विदिशा व रायसेन के 50  ठिकानों पर पुलिस की दबिश

रिटायर्ड DSP हत्याकांड: बेटे की क्लीनिक पर पेट्रोल बम फैकने वालों की तलाश तेज, विदिशा व रायसेन के 50  ठिकानों पर पुलिस की दबिश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Search For Son To Throw Petrol Bomb At Son’s Clinic Intensifies, Police Raids At 50 Locations Of Vidisha And Raisen

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भाेपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 फरवरी को क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आराेपियों की पहचान की है। पुलिस आराेपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

  • गवाही रोकने के लिए आरोपियों ने 14 फरवरी को किया गया था हमला।
  • बदमाशों ने की तीसरी वारदात,भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज है लूट का केस।

संगम गार्डन निवासी सीआईडी शाखा में पदस्थ रहे डीएसपी गोरेलाल अहिरवार के बेटे संतोष चौधरी के दो वाहनों में आग लगाने व पेट्रोल बम से हमला करने वाले बदमाशों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। भोपाल पुलिस ने मंगलवार को विदिशा और रायसेन में करीब 50 ठिकानों पर दबिश दी। पेट्रोल बम फेंकने वालों को पनाह देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया है। उनके पूछताछ के आधार पर ही पुलिस मुख्य आराेपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने आराेपिायों के खिलाफ टीटी नगर थाने में लूट का केस भी दर्ज किया है। दरअसल, डीएसपी गोरेलाल की हत्या के मामले में गवाही रोकने के लिए हमले करना बताया जा रहा है। उनके बेटे और बहु इस मामले में मुख्य गवाह हैं। बेटे संतोष के क्लीनिक में पेट्रोल बम फैकने के सीसी टीवी कैमरों के 136 फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है।
बता दें कि 14 फरवरी को बाइक सवार बदमाश एक बार फिर डॉ. संतोष के एसओएस रोड स्थित क्लीनिक पर पहुंचे और कर्मचारियों पर पेट्रोल बम फेंका था। इस वारदात में एक कर्मचारी का पैर बुरी तरह झुलस गया है।
ये वारदात क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अवधपुरी पुलिस ने तीन दिन में 136 सीसीटीवी कैमरे देखे हैं, जिसके जरिए अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। माना जा रहा है कि ये वारदात संतोष और उनके परिवार को गवाही न देने के लिए की जा रही हैं।
क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद
रोज की तरह रविवार रात 10 बजे संतोष का कर्मचारी सचिन यादव क्लीनिक बंद कर रहा था। तभी बाइक सवार दो लोगों ने कांच की बोतल (पेट्रोल बम) की बत्ती में आग लगाई और क्लीनिक के सामने जमीन पर पटक दी। इससे सचिन का पैर बुरी तरह झुलस गया और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। हैरानी की बात ये है कि कुछ मिनट पहले ही अवधपुरी पुलिस वहां से थाने लौटी थी।
पुलिस की निगरानी में संतोष की पत्नी की गवाही
सोमवार को डीएसपी अहिरवार की हत्या के मामले में संतोष के परिवार की गवाही शुरू हो गई है। पुलिस खुद उन्हें अपने साथ लेकर अदालत पहुंची थी। सोमवार को संतोष की पत्नी की गवाही हो सकी, अन्य सदस्यों की गवाही मंगलवार को होगी। 61 वर्षीय डीएसपी अहिरवार की एक मई 2019 को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी जेल में है।



Source link