- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- The Workers Buried In The Mine, While Extracting Sand From The Betwa Riverbank, Pulled Out After One Hour; Dismissed Before Reaching Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने रेत हटवाकर तीनों के शवों को निकलवाया।
- निवाड़ी जिले की बसोवा ग्राम पंचायत के घटवाहा गांव में हुई घटना
निवाड़ी के ओरछा तहसील की ग्राम पंचायत वसोवा के घटवाहा गांव में मंगलवार सुबह बेतवा नदी किनारे रेत खदान धंसने से तीन युवकों की मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद उन्हें निकाला जा सका फिर आनन-फानन में तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव रखकर मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने समझाया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण माने। इसके बाद मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
तीनों एक घंटे तक रेत खदान में दबे रहे
घटवाह गांव निवासी हीरालाल (19) पुत्र चतुर सिंह कुशवाहा, संजय (20) पुत्र चंद्रभान केवट और पंकज (20) पुत्र बीरन केवट एक ट्रैक्टर चालक के साथ मजदूरी करते थे। वे रेत खदान से रेत निकालकर ट्रैक्टर में भरते थे। मंगलवार अलसुबह करीब 4 बजे रेत निकालते समय खदान अचानक धंस गई और तीनों उसी में दब गए। तीनों को सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं।
25-25 लाख की मांगी सहायता
तीनों युवकों के परिजन उनके शव गांव ले आए। इसके बाद खदान में रखकर विरोध करने लगे। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओपी शैलेंद्र श्रीवास्तव, ओरछा तहसीलदार रोहित वर्मा, चौकी प्रभारी संजय शर्मा, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने उन्हें समझाया। इसके बाद पंचनामा बनवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजन शासन से 25-25 लाख रुपए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।
खेत में खुदाई करके निकालते हैं रेत
घाटवाह में बेतवा नदी किनारे लगी कृषि भूमि से बालू का अवैध उत्खनन कई महीनों से कराया जा रहा है। यहां 20 से 30 फुट गहराई तक रेत खदान बन गई है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का उत्खनन कर उत्तर प्रदेश ले जाकर बेचा जा रही है।