बता दें विराट कोहली (Virat Kohli) का जीत-हार का अनुपात एमएस धोनी से बेहतर है. धोनी का जीत-हार अनुपात 7 था वहीं विराट कोहली 10.5 के साथ सबसे ऊपर हैं. हालांकि विराट कोहली की ये कामयाबी भी कई फैंस को रास नहीं आ रही है. फैंस ने विराट कोहली को आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने पर ट्रोल कर दिया.
विराट कोहली को फैंस ने किया ट्रोल
विराट कोहली को ट्रोल करते हुए कई फैंस ने लिखा कि चाहे उन्होंने धोनी की बराबरी कर ली हो लेकिन वो अबतक आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं और विराट कोहली ने अबतक आईपीएल भी नहीं जीता है. बता दें धोनी ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं और वो 3 बार आईपीएल भी जीत चुके हैं. कई फैंस ने लिखा कि आंकड़े चाहें कुछ भी कहें लेकिन धोनी, विराट कोहली से 1000 फीसदी अच्छे कप्तान हैं.
धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी के बावजूद विराट कोहली ट्रोल (ईएसपीएन क्रिकइंफो ट्विटर स्क्रीनशॉट)
IND vs ENG: भारतीय पिचों पर सवाल ही नहीं, अब यहां मैच ड्रॉ नहीं होता सिर्फ रिजल्ट निलकता है
India vs England: भारत की इंग्लैंड पर टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अश्विन ने रचा इतिहास
खैर फैंस चाहे कुछ भी कहें लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा हुआ है. घरेलू सरजमीं के साथ-साथ विदेशी दौरों पर भी भारत जीत हासिल कर रहा है. वैसे विराट कोहली के पास आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का मौका है. इसके लिए इंग्लैंड को सीरीज में कम से कम 2-1 के अंतर से हराना होगा और तभी टीम इंडिया फाइनल में जगह बना पाएगी.